KAIMGANJ NEWS कैसर खां अड्डा भूखंड विवाद में प्रशासन द्वारा कराई गई हदबंदी के बाद पीडब्लूडी ने नापजोख कर निर्धारित की सड़क सीमा

Picsart 24 03 20 21 20 34 620

KAIMGANJ NEWS -एक दिन पहले पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने एक पक्ष की ओर से कराई थी पैमाइश के साथ हदबंदी लगाया गए चिन्ह के अन्दर तक पहुंचा पीडब्लूडी का सीमांकन चिन्ह

कायमगंज / फर्रुखाबाद16 जून
अलीगंज रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के समीप कैसर खां अड्डा विवाद मामले में पीडब्लूडी ने नापजोख की। इससे आसपास दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। एक दिन पहले पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने एक पक्ष की ओर से कराई थी और पैमाइश के साथ हदबंदी की थी।
कायमगंज अलीगंज मार्ग स्थित रेलवे क्रांसिंग के पास एक भूखंड को लेकर नगर के बगिया मोहल्ला निवासी सतीश चन्द्र रस्तोगी व सुभानपुर निवासी कैसर खां के बीच 229 बी का वाद एसडीएम कोर्ट में चला था। इस मामले में सतीश चन्द्र रस्तोगी पक्ष की ओर से उनके पुत्र जितेंद्र रस्तोगी का कहना था 24 दिसंबर 1993 को प्रतिवादी कैसर खां का नाम श्रेणी नौ से निरस्तर करते हुए सतीश चन्द्र रस्तोगी का नाम दर्ज करने का आदेश किया गया था। शनिवार को एसडीएम यदुवंश कुमार वर्मा ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर राजस्व कर्मियों ने पैमाइस कराई थी और जगह की हदबंदी की थी। दूसरे पक्ष से कैसर के पुत्र शिराज अली ने प्रशासन पर जबरिया कब्जा कराने का आरोप लगाया था और शिराज अली पक्ष ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर पीडब्लूडी की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की भी थी। रविवार की सुबह लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने बीच सड़क से अपना फीता डाला और बीच सड़क से रोड के दाएं – बाएं तरफ से अपनी जगह की माप की। जैसे ही पीडब्लूडी का फीता बीते दिवस की गई हदबंदी से करीब पांच फुट अंदर पहुंचा तो सभी अवाक रह गए । वही बाएं ओर दुकानों के अंदर पहुंचा तो इससे दुकानदार भी परेशान हो गए। आसपास लोगो की भीड़ जमा गई और पीडब्लूडी की कार्रवाई पर चर्चा करते रहे।
इनसेट
भूखंड विवाद में तीसरे पक्ष की इंट्री, डीएम को भेजा पत्र
कायमगंज16 जून
सतीश चंद्र रस्तोगी व कैसर खां के भूखंड विवाद मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया । जब तीसरे पक्ष से सुभानपुर निवासी कैसर खाँ के दूसरे पुत्र स्वर्गीय एहसन के बेटे इनाम अली की इंट्री हुई। जो दुबई में रहते है। उन्होंने डीएम को भेजे प्रार्थना पत्र में कहा है जिस जमीन पर प्रशासन ने जितेंद्र रस्तोगी को कब्जा कराया है। उसमें गाटा संख्या 108 जो कि आबादी में है । जिसका बैनामा उसके स्वर्गीय पिता एहसन अली के नाम है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच कराकर निर्माण कार्य को रोका जाए। पत्र में इनाम अली ने कहा कि वह अपने पिता का अकेला वारिस है। 18 साल से दुबई में रह रहा है। उसकी बेवा मां अकेली है। उनकी संपति की सुरक्षा की जिम्मेदारी भारत सरकार की है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes