Kaimganj news–कायमगंज/ फर्रुखाबाद 20 अगस्त 2023
अभी तक शमशाबाद क्षेत्र में बाढ़ अपना रौद्र रूप दिखा रही थी ।अब धीरे-धीरे कायमगंज क्षेत्र के भी कई गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं ।

जिसकी वजह से ग्रामीणों के सामने चौतरफा मुसीबत ही मुसीबत नजर आने लगी है।शमसाबाद के बाद बाढ़ का पानी कायमगंज व कंपिल में कोहराम मचा रहा है। बाढ़ के पानी से सिनौली, चैखड़िया, सिनौली, सींघनपुर, पुंथर देहामाफी, कारव, पचरौली महादेवपुर, महमदीपुर, अकाखेड़ा, महादेवपुर, गंडुआ, गगईया, अकबरगंज, गढ़िया, पंक्षीनगला, हरजूनगला, सूखानगला, भजीनगला आदि आधा सैकड़ा से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में है। हाल यह है कि गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पानी खेतों के साथ ही गांव में घुस गया और घर तक पहुंच गया। पलायन जारी है।

अहमदंज रोड पर बुढ़िया पुल पर पानी चलने लगा है। पचरौली पुलिया पर भी बाढ़ का पानी चल रहा है। मऊरशीदाबाद बुढ़िया पुल पर भी पानी चल रहा है। राहगीर बेहद परेशान है। ग्रामीणों का कहना है यदि इसी तरह पानी चलता रहा, तो सड़क कट जाएगी। इससे कायमगंज से सम्पर्क कट सकता है। प्रशासन सतर्क हो गया है और लगातार निगरानी रखे है। खेतों में मक्का, धान, सब्जियों की फसलें जलमग्न होकर नष्ट हो चुकी है। किसान पानी के अंदर घुसकर चारा लाने को मजबूर है। जलभराव में उसके मवेशी बंधे हुए है। बीमारी की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई सुबिधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। कायमगंज में कहां राहत शिविर या शरणालय है। इसकी सही जानकारी तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को उपलब्ध नहीं है ।
इनसेट:-
बाढ़ का कहर जारी शहर के बाशिंदे बढ़ते जलस्तर का नजारा देखने को प्रभावित क्षेत्र में पहुंच रहे
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 20अगस्त 2023
बुढ़िया पुल पर बाढ़ का पानी आने से कायमगंज क्षेत्र के आसपास के लोग दूर से बाढ़ का पानी देखने के लिए जा रहे है। कई ग्रामीण तो रास्ते पर नहाते दिखे। उनका कहना है धार तेज है। सुरक्षा की दृष्टि जोखिम भरा हो सकता है। यहां पुलिस फोर्स लगाया जाए ताकि किसी भी संभावित अनहोनी की घटना से बचा जा सके।
इनसेट:-
भाकियू ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के पुलों के पास , प्रशासन से की पुलिस लगाने की मांग
कायमगंज / फर्रुखाबाद 20अगस्त 2023
तहसील में भारतीय किसान एसोशिएसन के दर्जनों पदाधिकारी पहुंचे। जहां उन्होंने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन सनी कनौजिया को सौपा और कहा कायमगंज से सिनौली मार्ग पुल व अहमदगंज बूढ़ी, मऊ पहाड़ी से अहमदगंज मार्ग पर बने पुल पर बाढ़ का पानी तेज धार से चल रहा। आवागमन अवरूद्व हो चुका है। कायमगंज शहर के लोग पुल पर पहुंच रहे है। यह जोखिम भरा हो सकता है। किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस प्रशासन लगाया जाए। इस पर नायब तहसीलदार ने पुल को लेकर एसडीएम को अवगत कराया। नायब तहसलीदार ने बताया कि तीनो पुल पर पुलिस को निर्देशित किया गया है।
इनसेट:-
कई बरसों के अंतराल के बाद इस साल सोनसर्वा के पास स्थित कुंडा तक पहुंच चुका बाढ़ का पानी
कायमगंज /फर्रुखाबाद 20अगस्त 2023
मुडौल रोड के समीप प्राचीन सोमसर्वा मंदिर के समीप स्थित सूखे पड़े कुंडे में लंबे के अर्से बाद बाढ़ का पानी आया है। इससे कुंडे के चारो ओर पानी भर गया है। ग्रामीणों की माने तो उनका कहना है कि वर्ष 2013 में बाढ के दौरान कुंडा में पानी आया था। बाढ़ का पानी आने से कायमगंज के लोग देखने पहुंच रहे है। लोगो का कहना है कभी तीन दशक पूर्व यहां गंगा बहती थी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb