Kaimganj news-निरीक्षण के समय मिली कमियों पर दिखाई नाराजगी
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज तहसील सभागार में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी ने फरियाद करने आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राप्त 156 शिकायतों में से आठ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया इसी के साथ उन्होंने स्पष्ट कहा कि समस्या निस्तारण की समस्या निस्तारण एवं समस्या जांच कि जिस अधिकारी को जिम्मेदारी मिलती है उसको चाहिए कि वह मामले का निस्तारण कर पीड़ित से बात अवश्य करें । डीएम के सामने उपस्थित हो कर पपड़ी खुर्द बुजुर्ग निवासी देवेंद्र सिंह ने फरियाद की वह दिव्यांग है। उसके भाई ने मारपीट की। नीवलपुर गांव निवासी भईयालाल ने कहा बिजली विभाग उनके खेत से 11 हजार की लाइन निकाल रहा है। रोका जाए। 23 जनवरी को मोहल्ला चिलांका निवासी उर्मिला ने उसके पुत्र विपिन के लापता होने की जानकारी दी और कहा वह बेहद परेशान है। कंपिल क्षेत्र के गांव होतेपुर निवासी हसमुखी ने घर के बाहर पड़ोसी के पाइप से गंदा पानी निकलने की शिकायत की। उसका कहना है विरोध करने पर आरोपित गाली गलौज करते है। अताईपुर जदीद निवासी विवेक ने बताया वह मजदूरी करता है। मां चार रोटी देती है। इससे वह कमजोर हो रहा है। खुले आसमान के नीचे पन्नी डाल कर रह रहा है। इस पर डीएम ने बीडीओ से जांच कर मदद करने को कहा। पैथान खुर्द बुजुर्ग निवासी सियाराम ने कहा उसके घर का बंटवारा भाईयों में नहीं हुआ है। जबकि छोटा भाई कब्जा करना चाहता है। मोहल्ला चिलांका निवासी राधेश्याम ने कहा सुभानपुर में उसका प्लाट है। वहा गांव का एक व्यक्ति निर्माण कार्य नहीं होने दे रहा है। । समाधान दिवस में 156 शिकायते आई, जिनमे राजस्व विभाग की 65, विद्युत 35, पुलिस 23 विकास विभाग 11 पूर्ति विभाग 5 व अन्य की 17 शिकायते आई। 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान डीएम ने सभी अधिनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए जो समाधान दिवस का निस्तारण किया जाता है। उसे निस्तारण को उच्चाधिकारी अवश्य देखे और पीड़ित से भी बात करें। न्यायोचित निस्तारण होना चाहिए। उन्होंने तहसीलदार को निर्देशित किया अलग अलग शिकायतों का रजिस्टर बनाए। यदि किसी शिकायत में न्यायालय में मामला चल रहा है तो उसे बता दें कि यह न्यायालय से ही निस्तारित कराएं। इस अवसर पर विधायक डा. सुरभि, मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

कायमगंज।
समाधान दिवस के लिए जैसे ही डीएम तहसील परिसर में पहुंचे। वैसे ही उन्होंने स्वास्थ विभाग द्वारा लगाई गई हैल्थ डेस्क काउंटर पर पहुंचकर दवाईया चेक की। उन्होंने यह भी जाच कि आखिरकार दवाई एक्सपायरी तो नहीं है। काउंटर पर मौजूद स्वस्थ कर्मियों से पूछा कि अब तक कितने मरीज आए। सिर्फ सात मरीज बताए गए। इस दौरान डेस्क पर उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय व परिषदीय के छात्र छात्राओं को चश्मा वितरित किया। डीएम ने आवासीय विद्यालय की एक छात्रा से स्कूल का नाम पूछा तो उसने बता दिया। वही एक छात्रा से सिक्स की स्पेलिंग पूछी तो वह भी छात्रा ने बता दी। इसके बाद डीएम नजारत कक्ष में पहुंचे। जहां पूछा मेंटीनेंस के नाम से कितना धन आया। पटल पर मौजूद महिला कर्मी नहीं बता सकी। अलमारी के बाहर फाइलों से संबंधित स्टीकर नही ंलगे पाए गए। डीएम ने पूछा अब तक नजारत से संबंधित कितने मामले निस्तारित हुए है। महिला कर्मी यह भी नहीं बता पाई। उसके बाद डीएम तहसील में ऊपरी मंजिल पर आरके कक्ष में पहुंचे। जहां उन्होंने अभिलेखों पर नजर डाली और अभी हाल का जारी हुआ परवाना दिखाने को कहा और यह भी कहा कि कब तक का अमल दरामद दर्ज हुआ है। इस पर पटल पर मौजूद कर्मी ने बताया कि 35 परवाने आए थे। रजिस्टर में तिथि अंकित न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने जीपीएफ बुक देखी। उन्होंने कहा कि 13 फरवरी का परवाना आया है वह 21 तारीख को क्यो दर्ज हुआ है। डीएम ने देरी की बजह पूछी। इस पर सभी शांत हो गए तो डीएम ने संख्त लहजे में भविष्य में ऐसी गलती न दोहराई जाए जो भी परवाना आता है उसे सेम डे दर्ज करे। यदि लेट आता है तो अगले दिन हरहाल मे ंदर्ज कर ले। उन्होंने एक मास्टर रजिस्टर भी बनाने को कहा। वही सभी रिकार्ड व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने रजिस्ट्रार कानूनगो से स्पष्टीकरण मांगा। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कोर्ट का निरीक्षण किया गया। वहां कमिया मिलने पर संबंधित पटल कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई । उन्होंने एसडीएम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम को तहसील में अलमारियों में रिकॉर्ड अव्यवस्थित तरीके से रखे मिले। उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने रजिस्ट्रार कानूनगो निर्वाचन कार्यालय में भी जाकर निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb