KAIMGANJ NEWS चीनी मिल वोर्ड बैठक में पिछले प्रस्तावों का व्यौरा मिलने पर संन्तुष्ट हुए वोर्ड सदस्यों ने शीरा टैंक तथा सड़कों के निर्माण हेतु लाए गए प्रस्ताव स्वीकृति पर जताई सहमति

Picsart 25 03 03 19 14 17 697

KAIMGANJ NEWS – पिछली बैठक में इन्हीं प्रस्तावों का पिछला व्यौरा ना मिलने पर वोर्ड सदस्यों ने जताई थी असहमति

– लगभग सभी मिल संलाचक मंडल सदस्यों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सही रखने की रखी बैठक में शर्त
कायमगंज / फर्रुखाबाद
दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लि० कायमगंज में आज विभिन्न कार्यों की स्वीकृति हेतु संचालक मंडल की बैठक आयोजित हुई । इससे पूर्व संपन्न हो चुकी बैठक में सदस्यों ने इससे पहले की बैठक में लाए गए प्रस्तावों से जुड़ा आय व्यय तथा स्टीमेट आदि का विवरण मांगा था । जो उपलब्ध ना होने परअसंतुष्ट हुए सदस्यों ने नए लाए जाने वाले प्रस्तावों को मंजूरी देने से इनकार कर दिया था । तो बैठक बेनतीजा ही रही थी ।

Picsart 25 02 24 06 49 11 050

आज मिल प्रशासन ने स्पष्टीकरण के साथ मांगी गई सूचना उपलब्ध करा दी । उसके अनुसार मिल कर्मचारियों की जानकारी , मेंटीनेंस व्यय एवं मशीनरी मरम्मत हेतु आवंटित धनराशि की पूरी जानकारी बोर्ड सदस्यों के सामने बैठक पटल पर रख उपलब्ध कराई गई । बताया गया कि एक लाख रुपये से अधिक के टेन्डरों की जानकारी बोर्ड बैठक में संचालको को देने का प्रावधान है इसीलिए इसका बिवरण भी देने की बात कही गई थी । आज बैठक में यह बिवरण भी उपलब्ध कराया गया । इसी के साथ ऐजेंडा तथा प्रस्तावों का विवरण भी सूची क्रम से उपलब्ध कराया गया । इसके बाद मिल उपाध्यक्ष जय गंगवार की अध्यक्षता में आज आयोजित हुई बैठक में लाए गए 2-45 करोड़ की लागत से बनने वाले शीरा टैंक निर्माण एवं1-10 करोड़ रुपए की लागत से मिल यार्ड में बनने वाली सात नई सड़कों के निर्माण वाले दोनों प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित कर दिये गए ।
इनसेट : –
बोर्ड सदस्यों ने गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने की रखी शर्त
कायमगंज :-
आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकांश संचालकों ने स्पष्ट कहा कि शीरा टैंक तथा मिल यार्ड में बनने वाली सड़कों का कार्य मानक के सापेक्ष ही कराया जाना चाहिए। यदि कार्य गुणवत्ता पूर्ण नहीं पाया गया तो कार्य निर्माण लागत के भुगतान की स्वीकृति नहीं दी जा सकती । वोर्ड सदस्य कार्य से संतुष्ट होने पर ही भुगतान स्वीकृति प्रस्ताव पारित होने देंगे।
आयोजित बोर्ड बैठक में मिल उपाध्यक्ष , प्रधान प्रबंधक एवं ओंमकारसिंह – अच्युत कुमार – अमरदीप दीक्षित – शीलेश तिवारी – श्रीकृष्ण उर्फ लालू – रोहित सहित अन्य बोर्ड मेम्बर उपस्थित रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes