कायमगंज रेलवे स्टेशन पर मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की अधिवक्ता संघ ने की रेल मंत्री से मांग

Picsart 23 04 08 05 23 05 523

Kaimganj news  कायमगंज/ फर्रुखाबाद 12 अप्रैल 2023

अधिवक्ता संघ सिविल कोर्ट कंपाउंड कायमगंज के अध्यक्ष शिवशरणअवस्थी, उपाध्यक्ष स्नेह कुमार दुबे, सचिव रमेश चंद यादव ,अधिवक्ता बृजेश कुमार पाल आदि पदाधिकारियों ने केंद्रीय रेल मंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी कायमगंज को सौंपा। जिसमें मांग करते हुए कहा
गया है कि कासगंज से कानपुर तक के लिए विद्युत युक्त सुविधा का ट्रेन संचालन हो चुका है। इस रेलवे ट्रैक पर मथुरा जंक्शन से कानपुर सेंट्रल व कानपुर सेंट्रल से मथुरा जंक्शन को जाने वाली गाड़ियों की संख्या बढ़ाते हुए इन सभी मेल ट्रेन एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव कायमगंज रेलवे स्टेशन पर भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। ज्ञापन में कहा गया है कि यात्री सुविधाओं के लिए इस ट्रैक पर कोई नियमित प्रतिदिन चलने वाली ट्रेन सुविधा नहीं है। लंबी दूरी के लिए साप्ताहिक ट्रेन सुविधा मिल रही है। किंतु यह यात्रियों के लिए असुविधा कारक है। ऐसी ट्रेनों का ठहराव फर्रुखाबाद जंक्शन के बाद कासगंज होता है। इसके उपरांत मथुरा जाकर यह गाड़ियां रूकती है । जैसी स्थित मे यात्रा करने वाले यात्रियों को इन ट्रेनों से सफर करने के लिए या तो फर्रुखाबाद या फिर कासगंज या मथुरा, यात्रा के लिए जाना पड़ता है। इन सभी जंक्शनों की दूरी बहुत अधिक होने के कारण सामान्य यात्रियों से लेकर वृद्ध बीमार एवं दिव्यांग लोगों को यहां तक पहुंचने में तथा यात्रा से संबंधित आवश्यक सामान साथ ले जाने में काफी जोखिम एवं परेशानी का सामना करना पड़ता है। अधिवक्ता संघ ने इस रेलवे ट्रैक पर संचालित कई ट्रेनों के नाम तथा नंबर ज्ञापन में अंकित कर कहा है कि यह सभी ट्रेनें कानपुर से मथुरा तक पहुंचने के बाद अपने इन्हीं ठहराव की स्टेशनों पर घंटों खड़ी रहती हैं। किंतु बीच की आवश्यक स्टेशनों को ठहराव के लिए चयनित नहीं किया जा रहा है। इसी समय में से समय निकालकर इन ट्रेनों को बगैर किसी व्यबधान के कायमगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ा किया जा सकता है। ऐसा करने से दूरस्थ यात्रियों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। अधिवक्ता संघ का कहना है कि इस संबंध में स्थानीय विधायकों तथा सांसदों का भी ध्यान आकृष्ट किया जा चुका है।संभवत इन सभी जनप्रतिनिधियों ने भी शासन से मांग अवश्य की होगी। लेकिन अब तक ध्यान नहीं दिया गया । जो जनहित में उचित नहीं है। इसलिए रेल यात्री व यात्रा की सुविधाओं को देखते हुए इन सभी का ठहराव किया जाना आवश्यक है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes