KAIMGANJ NEWS- प्रशासन की अनदेखी ही बनी इस दुर्घटना का कारण, इसलिए संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध शासन को करनी चाहिए आवश्यक कार्रवाई
कायमगंज / फर्रुखाबाद 6 जुलाई 2024
भारतीय कृषक एसोशिएशन की नगर स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित किसान पंचायत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने हाथरस कांड के लिए सीधे-सीधे प्रशासन तथा वहां के मुख्य चिकित्सा अधिकारी आदि को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि इन सभी की लापरवाही ही इस घटना का मुख्य कारण बनी है । उनका कहना था कि किसी भी जगह जहां धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रम होते हैं । वहां अनुमान से अधिक भीड़ जमा हो जाती है । ऐसे में शासन प्रशासन तथा शासन के खुफिया तंत्र की जिम्मेदारी बनती है कि आवश्यकता अनुसार उचित इंतजाम किए जाएं । उनका कहना था कि हाथरस में ऐसा नहीं किया गया । पर्याप्त व्यवस्था के अभाव में लाखों की भीड़ होते हुए भी वहां के प्रशासन ने कार्यक्रम की अनदेखी की है । इसीलिए इतना दुखद हादसा हुआ । इसलिए इन्हीं जिम्मेदारों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष ढंग से कार्यवाही की जानी चाहिए । जिससे कि भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा न दोहराई जाए । पंचायत में किसान नेता मुन्नालाल सक्सेना ने कायमगंज रेलवे स्टेशन को यहां के क्षेत्रीय व्यवसाय के हिसाब से साथ ही दो-तीन जनपदों की सीमा के जुड़ाव की बात कहते हुए इस पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन पर दूरस्थ गमी ट्रेनों के ठहराव की मांग की – साथ ही उन्होंने जिले के अधिकारियों पर आरटीआई के अंतर्गत मांगी गई सूचनाएं न देने का भी आरोप लगाया । इसी के साथ नगर कायमगंज में अतिक्रमण साफ सफाई पानी टंकी द्वारा शुद्ध पेयजल की उपलब्धता न होने संचारी रोग एवं सीजनल बीमारियों के लिए यहां के सरकारी अस्पताल में इलाज की सही व्यवस्था न होने का हवाला दे, आने वाले मरीजों को यहां से रेफर कर देना एक नियम जैसा बन गया । कहते हुए सभी समस्याओं के लिए स्वास्थ्य विभाग – नगर पालिका तथा प्रशासन की उदासीनता को जिम्मेदार बताया । किसान पंचायत में इन समस्याओं के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग करते हुए विद्युत विभाग पर भी तंज भरे लहजे में कहा गया कि 100 -100 रु०के लालच में विभागीय कर्मचारी शटडाउन लेने जैसे काम करते हैं । वही किसान नेताओं ने उप जिला अधिकारी कायमगंज पर शांति भंग जैसी धाराओं में दी जाने वाली जमानत पर प्रति व्यक्ति के हिसाब से₹5000 की वसूली किए जाने का भी आरोप लगाया ।पंचायत में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों पर सैंपलिंग के नाम से वसूली करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब जानते हुए भी फर्रुखाबाद के डीएम चुप्पी साधे रहते हैं । आखिर कोई कार्रवाई क्यों नहीं करते | उन्होंने दाल आदि खाद्य वस्तुओं की कालाबाजारी तथा जमाखोरी रोकने की मांग करते हुए थोक कारोबारियों के यहां छापेमारी कर सही मूल्य पर बाजार में यह वस्तुएं बिक्री हेतु उपलब्ध कराए जाने की भी मांग की।किसान नेताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते दवाइयों की कमी के लिए इन्हें जिम्मेदार बताते हुए स्वास्थ्य विभाग के सरकारी आवासों पर भी अवैध कब्जा करवाने के लिए सीएमओ को ही जिम्मेदार बताया । किसान नेताओं ने कहा है कि किसान पंचायत में बताई गई समस्याओं का समय रहते निराकरण कराया जाना चाहिए । यदि ऐसा नहीं हुआ तो उनका संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा ।किसान पंचायत में रागिब हुसैन खान – रामलाल गुप्ता – रामवीर सिंह जाटव – विनीत कुमार सक्सेना – शीलचंद – गजेंद्र सिंह – प्रताप सिंह गंगवार – अमरीश शुक्ला आदि संगठन पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb