KAIMGANJ NEWS अपर जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में सुनी समस्याएँ – एक शिकायत का मौके पर कराया निस्तारण

IMG 20251115 WA0321

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम अरुणकुमार सिंह ने की, जिसमें 76 फरियादियों ने समस्याओं के निस्तारण हेतु आवेदन पत्र दिए । इनमें से एक सामान्य मामले का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया । शेष 75 शिकायती पत्रों को संबंधित को जांच कर निस्तारण का निर्देश दे सौंप दिए गए । यहां आए हमीरपुर लालबाग गांव निवासी समीम खान ने शिकायत की कि उनका सोलर प्लांट छह माह पहले लगाया गया था, लेकिन बिजली विभाग ने अभी तक कनेक्शन नहीं दिया है, जिससे उन्हें किसी प्रकार का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इंदिरा नगर निवासी रेनू ने बताया कि बिजली विभाग ने उनके घर की दीवार पर डीपी लगा दी है। कई बार हटाने के लिए निवेदन करने के बावजूद विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे उन्हें जान माल का खतरा बना हुआ है।
वहीं ग्राम मुडौल के नारद सहित कई ग्रामीणों ने शिकायत की कि उनके घरों से निकलने वाले पानी का निकास कुछ गांव के ही लोगों ने रोक दिया है। जल भराव हो रहा है, पानी खोलने की बात कहने पर विवाद खड़ा कर दिया जाता है।
समाधान दिवस में बिजली, राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित कई शिकायतें दर्ज की गईं। एडीएम ने अधिकारियों को न्यायसंगत ढंग से सभी मामलों के निस्तारण का निर्देश दिया । समाधान दिवस अवसर पर उप जिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह, सीओ राजेश कुमार द्विवेदी, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes