संपूर्ण समाधान दिवस में आई 103 शिकायतों में से अपर जिलाधिकारी ने 16 का कराया निस्तारण

Picsart 23 03 04 17 35 39 825

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 4 मार्च 2023
कायमगंज तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद प्रजापति की अध्यक्षता में जन समस्या निस्तारण हेतु संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें 103 लोगों ने अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए आवेदन पत्र दिए। इनमें से सामान्य समस्याओं वाले 16 प्रकरणों का अपर जिला अधिकारी ने मौके पर ही निस्तारण कराते हुए शेष 87 शिकायत पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निस्तारण का निर्देश दे सौंप दिए । समाधान दिवस चल ही रहा था कि उसी समय लेखपाल तथा 420 करने वाले की करतूतों से पीड़ित विधवा महिला ओम देवी पत्नी स्वर्गीय विशुन दयाल निवासी मंसूर नगर ने वंहा हाजिर होकर अपनी पीडा बता कर कहा कि साहब मैं जिंदा हूं। फिर भी मुझे मृत दर्शा कर लालची लेखपाल ने लालच में आकर ,उसी के गांव के निवासी छल प्रपंच करने वाले फूलचंद पुत्र लल्लू सिंह ने सांठगांठ कर उसकी विरासत गलत ढंग से दर्ज कराई। विरासत दर्ज कराने के बाद उसके नाम की जमीन का बैनामा भी फर्जी ढंग से फूलचंद ने करा लिया है। पीड़ित महिला ने तत्काल दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई। कायमगंज नगर के मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा निवासी रेशमा बेगम पत्नी नौशाद ने अपने परिवारियों के साथ प्रार्थना पत्र देकर उसकी निजी स्वामित्व वाली गली में दबंगों द्वारा अवैध रूप से दरवाजा लगाने की शिकायत की, थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव गनीपुर जोगपुर निवासी विवेकानंद ने खुद की क्रय की गई भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा करने, वही कंपिल क्षेत्र के गांव शाहीपुर के निवासियों ने फ्री घरेलू कनेक्शन के नाम पर दिए गए विद्युत कनेक्शन के चालू होने का समय 5 वर्ष बताकर, विद्युत विभाग द्वारा पिछले 15 वर्ष का हर उपभोक्ता के नाम लाखों रुपए का बिल भेजने की शिकायत कर, भेजे गए बिल वापस लेने की मांग की, जबकि कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव हमीरपुर खास के कुछ निवासियों ने गांव स्थित अंबेडकर पार्क की जमीन पर दबंगों द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे से पार्क वाली जमीन को मुक्त कराने की गुहार लगाई। इसी कोतवाली क्षेत्र के गांव इजौर निवासी रामआसरे ने अपनी निजी संक्रमणीय भूमि पर दबंगों द्वारा बलपूर्वक किए जा रहे कब्जे की शिकायत की, ठीक इसी तरह की शिकायत गांव फतेहपुर के निवासी सुरेश पुत्र भागीरथ ने करते हुए निजी जमीन से दबंगों का कब्जा हटवाने की मांग की, कायमगंज नगर के मोहल्ला पटवन गली निवासी राजन राव ने प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि उसके पड़ोस वाली मोहल्ला चिलौली की गली में अंधेरा छाया रहता है। उजाले के लिए विद्युत पोल लगाकर बल्ब तथा स्ट्रीट लाइट लगवाने की व्यवस्था करने की मांग की है। क्षेत्र के गांव मोहल्ला बड़ा बाजार मऊ रशीदा बाद की निवासी विधवा महिला नजमी बेगम पत्नी स्व०छद्दन ने अपनी पीड़ा बयां करते हुए कहा कि वह बहुत ही गरीब महिला है। मजदूरी करके किसी तरह पालन पोषण कर रही है। उसके रहने के लिए आवास नहीं है। महिला ने आवासीय योजना अंतर्गत या फिर किसी अन्य तरह से रहने के लिए एक अदद आवास की गुहार लगाई। आयोजित समाधान दिवस में सीओ सोहराब आलम, एडिशनल एसपी के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes