KAIMGANJ NEWS 35 साल पुराने विवाद में अभियुक्त को तीन साल की सजा, लगा अर्थदंड

Picsart 25 09 21 05 32 50 087

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट माला कुमारी की अदालत ने गुरुवार को वर्ष 1990 के लंबे समय से चले आ रहे विवाद में फैसला सुनाते हुए अभियुक्त छोटे खा को दोषी ठहराया।
मामले में अभियुक्त पर वादी से 20 हजार रुपये उधार लेने के बाद उसे वापस न करने तथा मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप था। यह मामला 12 दिसंबर 1990 को थाना कंपिल में दर्ज हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे विवेचना हेतु कोतवाली कायमगंज स्थानांतरित कर दिया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गवाहों के बयान दर्ज किए और साक्ष्य इकट्ठा किए। अदालत में विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष ने गवाहों को पेश करते हुए दस्तावेजी साक्ष्य को साबित किया। अदालत ने अभियोजन द्वारा प्रस्तुत सभी साक्ष्यों का गहन अध्ययन किया और उन्हें मामले को संदेह से परे साबित मानते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।
पीठासीन अधिकारी माला कुमारी ने अभियोजन पक्ष और आरोपी के अधिवक्ता के तर्कों को सुनने के बाद छोटे खा को अपराधी मानते हुए तीन वर्ष के कारावास और दो हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई।
अभियोजन की ओर से अंकित कुमार ने पैरवी की जबकि थाना स्तर से कॉस्टेबल मुनेंद्र ने भी मामले में सहयोग किया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes