Kaimganj news-पुलिस की पूछताछ में पीड़ित तथा आरोपी के बीच हुई बहस के कारण चली थी गोली
कायमगंज / फर्रुखाबाद 26 जनवरी 2024
नगर के मोहल्ला गंगा दरवाजा कूँचा में बर्थडे पार्टी के दौरान एक युवक के उस समय गोली मार दी गई थी । जब वह कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल रहा था ।

घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था। इस समय उसका उपचार आयुर्विज्ञान संस्थान मेडिकल कॉलेज अस्पताल सैफई में चल रहा है । गोली लगने से घायल हुए सोनू के पिता ऋषीपाल कोहली द्वारा अज्ञात के विरुद्ध घटना का आरोपी बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था । मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस इस केस की छानबीन में जुटी । पुलिस सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी में कहा गया है कि घटना की गहनता से छानबीन करने पर मामला प्रकाश में आया । उसके तुरंत बाद मुखबिर की सूचना के आधार पर दविस देकर आरोपी आंसू उर्फ शेखर पुत्र अवधबिहारी निवासी श्यामगेट को अताईपुर की ओर जाने वाले दमदमा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया । जामा तलाशी में उसके पास से 315 बोर तमंचा दो जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ । प्रभारी निरीक्षक के अनुसार मामले में जो खुलासा हुआ बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई । जिसमें उसने बताया कि उसकी सोनू से बातों – बातों में बहस हो गई। उसके पास तमंचा था । गुस्से में आकर सोनू पर फायर कर दिया । जो उसके जा लगा। अभियुक्त के पास से तमंचा बरामद होने पर पुलिस द्वारा उसके खिलाफ पहले से लगी अन्य धाराओं में आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाते हुए जांच शुरू कर दी है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb