KAIIMGANJ NEWS तिलक समारोह में शामिल लगभग आधा सैकड़ा लोग हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार

Picsart 25 04 18 17 46 49 317

KAIIMGANJ NEWS सरकारी तथा प्राइवेट अस्पतालों में इलाज जारी, खाद्य पदार्थ विक्रेताओं की शिकायत पुलिस से
कायमगंज /फर्रुखाबाद
कायमगंज क्षेत्र के एक गांव में तिलक समारोह में शामिल होने आए घर वाले मेहमान तथा अन्य लगभग 50 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार होकर गंभीर रूप से बीमार हो गए । इस संबंध में गांव रायपुर खास की निवासी मीना देवी पत्नी रमेश चंद ने कोतवाली कायमगंज में दी गई तहरीर में कहा है कि उनके बेटे का तिलक समारोह था । जिसके लिए खाना बनाने हेतु उन्होंने 17 अप्रैल को खोया नगर कायमगंज के मोहल्ला चिलाका निवासी प्रकाशचन्द की दुकान से वही पनीर गांजा भांग वाली गली स्थित कंटूरी मिष्ठान भंडार से खरीदा था । इन्हीं चीजों से तिलक समारोह के लिए खाने की चीजें सब्जी मिठाई आदि बनाई गई । जिसे खाने के बाद उनके परिवार के तथा तिलक चढ़ाने आए मेहमान वहीं कुछ अन्य लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए । उन्हें बहुत तेजी से उल्टियां और दस्त होने लगे । देखते ही देखते सभी की हालत गंभीर हो गई । उपचार के लिए नगर कायमगंज स्थित सरकारी अस्पताल तथा कुछ लोगों को प्राइवेट अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है । शिकायतकर्ता महिला का कहना है कि जहां इस समय तक फूड प्वाइजनिंग से प्रभावित सभी लोगों का उपचार जारी है । मीना देवी ने कहा कि यह खाद्य पदार्थ विक्रेता अपने मुनाफे के लिए मानक विहीन मिलावटी खाद्य वस्तुओं की बिक्री करते हैं । जिससे तैयार भोजन खाने से लोग बीमार हो जाते हैं ।ऐसा ही उसके साथ हुआ, उसने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि कृपया इस प्रकरण की जांच कर खाद्य पदार्थों के नाम पर अखाद्य पदार्थ बेचने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएl
इनसैट : –
कायमगंज –
*तिलक समारोह में आखाद्य पदार्थ मिक्स भोजन से फैली फूड प्वाइजनिंग, स्वास्थ टीम ने पनीर की सब्जी और लॉज ( बर्फी ) आदि के लिए सेंपल, वहीं खाद्य पदार्थ बिक्रेता दुकानदार के यहां से भी भरे सेंपल, ज्यादा गंभीर हालत बाले प्रभावित लोगों को किया गया हायर मेडिकल सेंटर रेफर* – प्राप्त जानकारी के अनुसार, कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा निवासी दुर्गेश की 12 वर्षीय पुत्री शिवानी, रायपुर निवासी जिला पंचायत सदस्य राहुल देव वर्मन की पत्नी कोमल, मोहित की पत्नी शोभा और उनका चार वर्षीय पुत्र तेजस, शाहजहांपुर निवासी आशाराम की पत्नी सुनीला की हालत ज्यादा खराब हो गई। इनमें से सुनीला, शोभा और तेजस को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। इसी तरह गांव के कोटेदार दुर्वेश चंद्र की पत्नी नीरज और पुत्री अनामिका, नरथर निवासी वीरेंद्र की पत्नी मिथलेश, कंपिल के रौकरी निवासी सुखवेंद्र की पुत्री सुनीता, भगौतीपुर निवासी कुलवंत की पुत्री जतिन और पुत्र आशू, वृद्ध सतीश, दिनेश का पुत्र कमलकांत और कुलदीप का 10 वर्षीय पुत्र आयुष समेत लगभग तीन दर्जन लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए । जिनमें से कई बीमार पड़े प्रभावितों ने प्राइवेट अस्पतालों में उपचार कराया।
इनसेट : –
गांव पहुंच स्वास्थ्य विभाग टीम ने भी किया उपचार
कायमगंज –
घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव रायपुर पहुंची। टीम सदस्य डॉ. सुनील कुमार, एलटी अनूप कुमार और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने गांव में पहुंचकर सभी बीमार लोगों का परीक्षण कर प्राथमिक उपचार किया। टीम ने मरीजों को जरूरी दवाएं दे , जरूरी सावधानी रखने की सलाह दी ।

इनसेट : –
निरीक्षक फूड ने लिए सैंपल – कहा जांच से चलेगा पता
कायमगंज –
जब इस तरह के मामले सामने आते हैं तो खाद्य सुरक्षा विभाग भी सक्रियता दिखाता है । वैसे उसे पता होता है कि मिलवटी नकली अखाद्य पदार्थ बेचे जा रहें हैं किन्तु इस पर कडी निगरानी या सैंपलिंग जैसी कार्रवाही समय पर नहीं होती तो फिर घटनाएँ भला कैसे रुकें? खैर जो भी हो गांव रायपुर में
फूड प्वाइजनिंग की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भी गांव जाकर जांच की है। खाद्य निरीक्षक डॉ. शैलेन्द्र रावत और विनोद कुमार ने तिलक समारोह में परोसी गई पनीर की सब्जी और लॉज (बर्फी) के सैंपल लिए। साथ ही, नगर की कंटूरी मिष्ठान भंडार से खरीदी गई पनीर का भी सैंपल लिया ।
डॉ. रावत ने कहा कि यह कार्रवाई रमेश चंद्र की पत्नी मीना देवी की शिकायत पर की गई है। भरे गए सभी सैंपल जांच के लिए लैव भेजे जायेंगे ।
परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि फूड प्वाइजनिंग का वास्तविक कारण क्या था। फिलहाल गांव में लोग तरह- तरह की चचाएँ कर रहे हैं । वहीं पीडित प्रभावित लोगों का उपचार किया जा रहा है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes