KAIMGANJ NEWS गोली लगने से हुआ युवक घायल

Picsart 25 09 07 13 49 00 794

KAIMGANJ NEWS- परिजनों ने लगाया गोली मारने का आरोप – पुलिस मामले को संदिग्ध बता खुद घायल द्वारा ही गोली मारने का जता रही संदेह
कायमगंज / फर्रुखाबाद
मामला थाना क्षेत्र कंपिल के गांव बिल्हा का बताया जा रहा है । जहां गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद में उपचाराधीन है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बिल्हा का निवासी 35 वर्षीय रामप्रकाश जाटव पड़ोसी गांव स्थित एक दूध डेयरी पर काम करता है। रोज की तरह रविवार सुबह करीब चार बजे वह घर से डेयरी जाने के लिए निकला था। रास्ते में अचानक गोली लगने से घायल हो खून से लथपथ वह सड़क पर गिर गया। कुछ देर बाद जब उसकी पत्नी मीनू ने फोन किया और जवाब न मिलने पर छोटे देवर राहुल को बताया। राहुल मौके पर पहुंचा तो भाई रामप्रकाश खून से लतपथ सड़क पर पड़ा मिला।

income tax filing

शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। घायल को तत्काल परिजनों ने सीएचसी कायमगंज लाकर भर्ती कराया । जहां से उसकी स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि रामप्रकाश का गांव के ही एक युवक से विवाद चल रहा था और उसी रंजिश में उसी ने गोली मार कर घटना को अंजाम दिया है । किन्तु पुलिस का कहना है कि घटना संदिग्ध मालूम पड़ रही है । एसओ कंपिल चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक द्वारा खुद ही अपने गोली मारने की बात का खुलाशा हो रहा है । फिर भी मामले की हर विन्दु को ध्यान में रखकर गहन जांच की जा रही है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes