Kaimganj news –आपसी झगड़े का बीच बचाव करने गई महिला हुई घायल -डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Picsart 24 02 17 19 24 08 325

Kaimganj news-मामले में सुलह – समझौता का किया जा रहा प्रयास
कायमगंज / फर्रुखाबाद ।
नगर के पास बसे गांव लालपुर पट्टी में आज आपस में झगड़ रहे अपने बेटे तथा अन्य दो परिवार वालों का झगड़ा शांत कराने गई महिला धक्का लगने से जमीन पर गिर गई । जिससे महिला की दुखद मौत हो गई । बताया गया कि लालपुरपट्टी निवासी कन्हईलाल का नाती सूरज पुत्र ब्रिजेन्द्र दिल्ली में रहकर कुछ काम धंधा करता है । वह अभी दो-तीन दिन पहले अपने गांव वापस लौटा था । आज उसी के परिवारी सुरेंद्र बाबू के लड़के रवि और मनीष तथा सूरज आपस में बैठे कुछ बातें कर रहे थे । उसी समय उसके परिवारी सुरेंद्र बाबू के लड़के रवि और मनीष ने सूरज से कहा कि तुम्हारे बाप व दादा ने मेरे पिता से12 हजार रुपए उधार लिए थे । उनमें से अभी तक लगभग 3 हजार रुपए बकाया है ।आप तुरंत यह रुपया मुझे दे दो । इस पर सूरज ने कहा की लिए गए रुपए में से कुछ रुपए नकद अदा कर दिए थे और बाकी बचे रूप यों के लिए पंचायत में हुए फैसला के मुताबिक तुम्हें आधा डिसमिल जमीन मिल चुकी है । अब कुछ भी बकाया नहीं है । फिर भी मैं पता करूंगा और जो कुछ होगा देखा जाएगा । इसी बात को लेकर आरोप है कि विपक्षी परिवारीगण रवि और मनीष सूरज से झगड़ा करने लगे । मारपीट होती देख सूरज की मां संजू देवी मौके पर पहुंची । संजू देवी ने आपस में झगड़ रहे अपने बेटे तथा रवि और मनीष को बचाने का प्रयास किया । झगड़ा बचाते समय महिला संजू देवी के जोर का धक्का लगा । जिससे वह वहीं जमीन पर गिरी ।उसका सिर नाली में जाकर लगा । जिससे वह तुरंत बेहोश हो गई ।घबरा ए परिजन घायल महिला को बेहोशी की हालत में ही उपचार के लिए नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे ।जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने देखने के बाद संजू देवी को मृत घोषित कर दिया ।महिला के शव पर उसका बेटा तथा घर वाले दहाड़े मार कर रोने लगे । मृत घोषित होते ही महिला का शव रोते बिलखते परिजन अस्पताल से घर वापस लेकर चले गए । जहां मृतका के बेटे तथा अन्य घर वालों ने विपक्षियों पर जानबूझकर धक्का देकर मार डालने का आरोप लगाया । कुछ लोगों ने समझ बुझा कर मामले को शांत करने का प्रयास किया । घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है । समाचार लिखे जाने तक सुलह समझौते का प्रयास किया जा रहा था ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes