KAIMGANJ NEWS रस्तोगी परिवार का अचानक गुम हुआ बारह बर्षीय छात्र लखनऊ रेलवे स्टेशन पर सकुशल बरामद

IMG 20250919 WA0376

KAIMGANJ NEWS – पहुंचा घर परिजनों ने ली राहत की सांस ,मां के छलके खुशी से आंसू , लगाया गले
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज नगर के मोहल्ला बगिया मंगूलाल निवासी सीपी वीएन स्कूल में लिपिक पद पर कार्यरत मोहित रस्तोगी का 12 वर्षीय पुत्र आरव उर्फ युग शुक्रवार देर शाम अचानक कहीं गुम हो गया । बच्चे के घर ना पहुंचने पर घबराए परिजनों ने पडोस रिश्तेदारों एवं संभावित हर स्थान पर गंभीरता से खोज बीन कर पता लगाने का प्रयास किया । किन्तु कहीं पता ना चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचित कर गुमशुदी दर्ज करा दी । घर वालों के अलावा पुलिस भी छात्र का पता लगाने की कोशिश करने लगी ।
भागदौड़ गहन छानबीन के बीच पूरी रातभर खोजबीन की जाती रही । इसी बीच ब्लॉक कार्यालय के पास लगे एक सीसीटीबी कैमरे में छात्र आरव स्टेशन की ओर जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद मोहल्ले के एक युवक ने अपने लखनऊ निवासी रिश्तेदार को सूचना दी। देर रात करीब ढाई बजे लखनऊ चारबाग जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते ही जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने उसे सुरक्षित बरामद कर लिया। सूचना तुरंत कायमगंज भेजी गई । आरव के सकुशल मिलने की खबर सुनते ही परिवारीजनों ने राहत की सांस ली । सभी के मुरझाए चेहरों पर मुस्कान आ गई । विना विलंब के घर वाले लखनऊ जा पहुंचे । जहां से आरव को वापस घर बुलाकर ले आए । इकलौते बेटे की वापसी पर मां पूनम की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। शनिवार सुबह आरपीएफ चौकी कायमगंज के कांस्टेबल विश्राम सिंह मीणा को आरव की साइकिल भी स्टेशन परिसर के क्वार्टरों के पास दीवार के पास मिली । जहां ट्रेन पर चढ़ने से पहले छात्र आरव ने ही छिपा कर रखी थी ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes