KAIMGANJ NEWS छुट्टी पर आए फौजी ने ससुराल पहुंच पत्नी की गोली मार की हत्या – वहीं साली को किया गंभीर रूप से घायल

Picsart 25 01 21 07 42 42 488

KAIMGANJ NEWS – फौजी के मूल गांव वाले घर में पड़ा ताला – पिता एवं बच्चे भयवश कहीं जा छुपे

– सैनिक की इस समय हैदराबाद में है तैनाती
कायमगंज । फर्रुखाबाद
कायमगंज क्षेत्र के गांव रानीपुर गौर निवासी सैनिक अरविन्द की जनपद शाहजहांपुर थाना कलान के गांव छिदपुरी में ससुराल है । फौजी अरविन्द इस समय हैदराबाद में तैनात है । जहां से वह अवकाश पर अपने गांव रानीपुर गौर आया था । उसकी पत्नी करीब बीस दिन पहले अपने मायके चली गई थी । उसने पत्नी से फोन पर बात की और इसके बाद ससुराल छिदपुरी पहुंच गया । जहां फौजी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर पत्नी मंजू की हत्या कर दी तथा अपनी साली संगीता पर फायर झोंक उसे भी गंभीर रूप से घायल कर दिया । इस दुखद गंभीर घटना की सूचना पर आरोपी फौजी के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रानीपुर गौर में हलचल युक्त सनसनी फैल गई । घटना को लेकर हर तरफ चर्चा होने लगी । लोगों को समझ में नहीं आ रहा था किआखिरकार फौजी ने अचानक यह घातक कदम कैसे उठा लिया। गांव वालों के मुताबिक फौजी अरविंद हैदराबाद में तैनात है। रविवार को वह गांव पहुंचा था। उसके बाद उसने ससुराल में फोन किया और पत्नी से आने को कहा था। इसके बाद वह ससुराल चला गया। वहां क्या हुआ। कैसे घटना हुई पता नहीं। गांव वालों का कहना है उसके पास लाईसेंसी पिस्टल है। इधर फौजी का घर बंद था। आसपास कोई नहीं था। ग्रामीणों ने बताया कि उसके पिता खेतों की तरफ निकल गए हैं और इस दुखद घटना से बेहद परेशान हैं। ग्रामीणों के मुताबिक फौजी की पत्नी बीस दिन पहले गांव से मायके चली गई थी। उसके दो बेटे कृष्णा, सूर्याश व एक पुत्री इती है। बड़ा बेटा कृष्णा अपने बाबा के पास था। फौजी के दो भाई व दो बहने हैं। किन्तु फौजी इन सबसे अलग अपने बीवी बच्चों के साथ रह रहा था । ग्रामीण आपस में चर्चा कर कहते सुने जा रहे थे कि फौजी तथा उसकी पत्नी में इससे पहले कभी कोई विवाद तक नहीं हुआ लेकिन अचानक ऐशा क्या हुआ कि फौजी ने इतना घातक कदम उठाते हुए पत्नी की हत्या कर साली को भी गोली मार कर घायल कर दिया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes