KAIMGANJ NEWS – मौके पर पहुंचे चिकित्सा अधीक्षक ने किया अस्पताल सील – डाक्टर एवं स्टाफ मौका पाते ही हुए अस्पताल से फरार
– इस निजी अस्पताल को अनिमितताओं के आरोप में पहले भी किया जा चुका है सील – किन्तु हर वार चिकित्सा विभाग की मेहरवानी से मिलता रहा अभयदान
कायमगंज / फर्रुखाबाद
चिकित्सा सेवा न रहकर अब व्यवसाय बन चुकी है । केवल मरीज से अच्छा खासा पैसा उगाही करना ही अधिकांश निजी अस्पतालों का धन्धा सा बन चुका है । जिस जगह कायमगंज में पुलिया पुल गालिब के पास यह दुखद मौत का मंजर देखने को मिला वहां पर इसी तरह का धंधा करने वाले लगभग एक दर्जन निजी अस्पताल संचालित है जिनमें कभी ना कभी चिकित्सा में वरती जा रही घोर लापरवाही के आरोप मरीजों की मौत पर लगते रहे हैं ।
किन्तु फिर भी प्रशासनिक उदासीनता तथा चिकित्सा विभाग की कार्यशैली से मिल रहे अभयदान के चलते इनके विरुद्ध वैसी कार्यवाही जो सुधार के लिए जरूरी समझी जाती है आज तक नहीं हुई है । बताया गया कि आज जब आपरेशन के समय ही प्रसूता ने दम तोड़ दिया फिर भी मामले को दबाने के लिए डाक्टर प्रसूता को अपनी गाडी में डालकर फर्रुखाबाद ले जाने की कहकर ले गया । जहां उसे जाते ही वहां के डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया । इसके बाद परिजन महिला का शब लेकर कायमगंज आए जहां अस्पताल गेट पर शव रखकर कर मौत के लिए उपचार में वरती गई लापरवाही का आरोप लगा हंगामा काटा।
बताया गया कि थाना क्षेत्र कंपिल के गांव बरखेड़ा निवासी ब्रजकिशोर ने अपनी पत्नी राखी देवी को प्रसव पीड़ा होने पर कायमगंज वाई पास मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार सुबह 9:30 बजे भर्ती कराया। जहां डॉक्टर पुष्पेंद्र शाक्य ने उसकी हालत गंभीर बता, तुरंत ऑपरेशन की सलाह दी। ब्रजकिशोर ने बताया कि उससे डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए20हजार रुपये नगद,6 हजार रुपया ब्लड और 5 हजार रुपए अन्य खर्चे के जमा कराए। उसके बाद ऑपरेशन शुरू हुआ तो बच्चा मृत अवस्था में पैदा हुआ। डॉक्टर ने कहा कि जच्चा को सुरक्षित बचा लेंगे। लेकिन उसकी हालत बिगड़ गई। उसने बताया कि डाक्टर अपनी ही गाड़ी में उसे फर्रुखाबाद के एक अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया तो डॉक्टर तुरंत वहां से फरार हो गए। परिजन शव को वापस कायमगंज ले आए और डायल 112 पर सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उससे पहले ही अस्पताल का डाक्टर और स्टाफ फरार चुका था। इस संबंध में जब डॉक्टर श्री शाक्य से फोन पर संपर्क कर मामले की जानकारी का प्रयास किया तो कोई जबाव नहीं मिला ।
इनसेट : –
सर्जरी योग्यता में शून्य ,मात्र बीएएमएस डिग्री प्राप्त , फर्जी सर्जन बन कर रहा आपरेशन
कायमगंज : –
जिस डाक्टर द्वारा प्रसूता का आपरेशन किया गया उसके बारे में ज्ञात हुआ है कि वह मात्र बीएएमएस डिग्री धारक ही है । इन्ही के द्वारा संचालित नगर के बाई पास पर स्थित न्यू परी अस्पताल है जिसका स्वामित्व भी डाक्टर पुष्पेंद्र शाक्य का है। बिडम्बना तो यह है कि डाक्टर श्री शाक्य मात्र बीएएमएस की डिग्री प्राप्त है। वे न तो सर्जन हैं और न हीं आपरेशन के लिए प्रशिक्षित, फिर भी वे ना जाने कैसे और किसकी छत्रछाया में अस्पताल का संचालन कर आपरेशन कर रहे हैं ।

इतना ही नहीं इससे भी ज्यादा हैरतअंगेज बात तो यह है कि अस्पताल पर हर तरह के आपरेशन करने का बोर्ड भी लगा रखा है साथ ही अन्य कई तरह से इस का प्रचार भी कराते हैं जिससे भ्रमित हो बेचारे सीधे साधे लोग इसके जाल में फस कर संकट में पड़ रहे हैं ।
* अस्पताल हुआ सील, किन्तु प्रश्न वही कब तक के लिए *
मंगलवार को जब प्रसूता की मौत पर हो रहे हंगामे की सूचना मिली तो सीएमओ के आदेश पर चिकित्साधीक्षक डा०शोभित कुमार ने अस्पताल को सील कर दिया। इससे पहले दो बार और यह अस्पताल सील हो चुका है। किन्तु दोबारा चालू हो गया । यह कोई अकेला अस्पताल नहीं है इसी के पास पडोस में और करीब एक दर्जन ऐशे ही चिकित्सा सेवा नियमावली के विपरीत मानक विहीन अस्पताल चल रहे है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb