Kaimganj news –छत पर चढ़े वृद्व को बंदरों के झुंड ने दौड़ाया, छत से गिरकर मौत,परिवार में मचा कोहराम

Picsart 23 07 19 14 49 15 695

Kaimganj news–कायमगंज। फर्रुखाबाद
नगर से सटे गांव घसिया चिलौली में बंदरों के झुंड ने वृद्व को दौड़ा लीया। छत से गिरकर वृद्ध की मौत हो गई। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया।
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव घसिया चिलौली निवासी खुदाबख्श (80) पुत्र नवाब शेर अपने घर के बरामदे में बैठकर चाय के साथ टोस्ट (पापे) खा रहे थे। तभी बंदरों का झुंड उनकी छत पर जा पहुंचा, जिसमें दो बंदर नीचे उतरे और हुड़की देते हुए झपट्टा मार कर टोस्ट पापे का पैकेट ले गए। इस पर खुदाबख्श ने डंडा उठाया और छत पर जा पहंुचे। इसी बीच बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। वह घबरा गए और अपने बचाव में भागे तभी असंतुलित होकर बाहर रोड पर जा गिरे और गंभीर घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले और खुदाबख्श को उठाने के लिए आगे बढ़े तभी बंदरो के झुड ने उन्हे भी दौड़ा दिया। परिजन भी पहुंच गए। बड़ी मुश्किल से बंदरों को भगाकर गंभीर घायल को ठेले पर लाद कर अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत पर कोहराम मच गया। पत्नी असगरी बेगम का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया मृतक के पांच पुत्र है। सभी दिल्ली में रहते है। उन्हे जानकारी दे दी गई है।
इनसेट
कटखने बंदरों का आतंक जारी ,कई लोगो की हो चुकी है मौत
कायमगंज। फर्रुखाबाद
नगर व आसपास क्षेत्र में कटखने बंदरों का आतंक जारी है। बंदरों के झुंड नगर में आसानी से देखे जा सकते है। छतों पर लोग जाने से कतराते है। सुबह तड़के यह रोड पर आ जाते है और रास्ता जाम कर देते है। किसी तरह लोग इधर उधर रास्ते से निकलने को मजबूर होते है। नगर में अब तक कटखने बंदरों के हमले से काफी लोग घायल हो चुके है और कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। सात महीने पहले घसिया चिलौली गांव के ही सगीर व नत्थू की मौत हो चुकी है। घसिया चिलौली के लोग बंदरों के आतंक से दहशदजदा है। इसके अलावा चिलांका, बगिया मोहल्ला एवं सरकारी अस्पताल मुंसिफ कोर्ट परिसर के पास एवं पुलिस चौकी के समीप सुबह एवं शाम के समय बंदर सड़क पर आकर रास्ता रोक लेते हैं।वही बंदरो के आतंक को लेकर किसान नेता मुन्नालाल सक्सेना का कहना है कि कई बार नगर पालिका परिषद तथा प्रशासन व अधिकारियों को पकड़वाने के लिए प्रार्थना पत्र दे चुके है। लेकिन आज तक उनकी शिकायत पर गौर नहीं किया गया। हाल यह है कि जहां देखो वहां बंदरों के झुंड आसानी से देखे जा सकते हैं जिन्हें न तो कोई पकड़ने वाला दिखाई दे रहा है और ना ही प्रशासनिक अधिकारी ध्यान दे रहे हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes