भगवान श्री महावीर जी के जन्म कल्याणक शुभ अवसर पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

Picsart 23 04 04 16 26 25 778

FARRUKHABAD NEWS– सुसज्जित महावीर जी के रथ पर श्रद्धालुओं ने की जगह- जगह पुष्प वर्षा

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 4 अप्रैल 2023
अति उत्साह, अगाध श्रद्धा पूरी तरह अनुशासित दिखाई दे रहे जैन समाज द्वारा आज श्री भगवान महावीर जी के जन्म कल्याणक शुभ अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकालकर पथ संचलन किया गया। वैसे तो इस संसार में अनगिनित प्राणी आकर समय से चले भी जाते हैं ।

Picsart 23 04 04 16 25 15 811

लेकिन कुछ का जन्म ही किसी खास उद्देश्य के लिए होता है। ऐसे ही थे जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जी , उन्होंने संसार का वैभव त्याग कर केवल 30 वर्ष की आयु में ही पूर्ण विरक्त हो सन्यास धारण कर आत्म कल्याण का पथ चुन लिया और वर्षों की कठोर तपस्या के बाद ज्ञान प्राप्त कर मानव कल्याण का अहिंसा के रूप में संदेश देते हुए अपनी इच्छा के अनुसार उम्र के 72 वर्ष पूरे कर मोक्ष को प्राप्त कर लिया।

Picsart 23 04 04 16 27 48 521

ऐसे महान मानव कल्याण वादी स्वामी जी के जन्मदिन को जैन समाज हर वर्ष उनके जन्मदिवस के रूप में महावीर जयंती के नाम से श्रद्धा पूर्वक मनाता चला रहा है। आज वही शुभ अवसर था ,और जैन समाज द्वारा उनकी जयंती मनाई जा रही है। शोभा यात्रा से पूर्व परंपरा अनुसार सुसज्जित रथ पर विराजमान मूर्तियों की आरती उतारी गई। इसके उपरांत रथ पर भगवान आदित्यनाथ की मूर्ति के साथ सौधर्म इंद्र बने सुधीर जैन ,संत कुबेर बने कैलाश जैन ,सारथी की भूमिका में संतोष जैन रथ पर आसीन हो हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में शोभा यात्रा नगर स्थित दिगंबर जैन मंदिर बजरिया से प्रारंभ हो गई। यात्रा की आकर्षक व्यवस्था तथा मनमोहक सज्जा के साथ ही विराजमान मूर्तियों की झलक पाने के लिए नगर के लोग उचित स्थानों से देखने के लिए निकल पड़े। शोभा यात्रा का नगर में जगह जगह श्रद्धावनत हो स्वागत किया गया।

Picsart 23 04 04 16 28 25 173

साथ ही शोभा यात्रा पर कई जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालु जनों ने नमन किया ।शोभा यात्रा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर अपने निर्धारित मार्ग से चलकर श्यामा गेट पहुंची। जहां से पुरानी गल्ला मंडी चौराहा होती हुई, जटवारा पहुंचकर पटवन गली की तरफ प्रस्थान कर गई, और यहां से होती हुई जैन मंदिर पहुंचकर यात्रा का समापन हो गया । शोभायात्रा के तुरंत बाद जैन धर्मशाला में जयंती के उपलक्ष में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें अहिंसा परमो धर्मा का संदेश देने वाले जैन महापुरुषों के अनुयाई जैन समाज ने धार्मिक परंपरा का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए अपनी भागीदारी का परिचय दिया । शोभा यात्रा अवसर पर अशोक जैन, सरल जैन, संतोष जैन, अनिल जैन, प्रदीप जैन, मनीष जैन, विपिन जैन, डिंपल जैन, प्रमोद जैन, हर्ष जैन, कमलेश जैन, आकाश जैन, डॉ प्रदीप जैन, संत कुमार जैन, सुधीर जैन, मोहित जैन, प्रभाकर जैन , रेखा जैन ,नवी जैन, श्वेता जैन ,रविकांत जैन, सम्यक जैन, अमन जैन ,एंजेल जैन, कपिल जैन, सहित जैन समाज के स्त्री पुरुष युवा युवतियां आदि सभी श्रद्धा भाव के साथ उपस्थित रहे। शोभायात्रा अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पीएसी बल एवं अपने हमराह कोतवाली पुलिस के साथ प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes