KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
श्री चंद्रप्रभु व पार्श्वनाथ जन्म-तप कल्याणक महोत्सव पर नगर से धूमधाम के साथ भव्य पालकी यात्रा निकली गई।
नगर के बजरिया रामलाल स्थित दिगंबर जैन मंदिर परिसर में दिगंबर जैन महावीर महिला परिषद की ओर से भगवान श्री चंद्रप्रभु एवं श्री पार्श्वनाथ जन्म-तप कल्याणक महोत्सव श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नित्य अभिषेक पूजन से हुई। इसके उपरांत भव्य संगीतमय विधान का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। दोपहर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर से भगवान पार्श्वनाथ जी की भव्य पालकी यात्रा का शुभारंभ हुआ। पालकी यात्रा नगर के बजरिया, श्यामागेट, लोहाई बाजार, मुख्य चौराहा, गल्ला मंडी, भूसा चौराहा व पटवनगली होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई।पालकी यात्रा के दौरान बैंड-बाजों की मधुर धुनों पर भगवान पार्श्वनाथ के भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इंद्रों के स्वरूप में सजे समाज के लोगों ने भगवान की पालकी उठाकर सौभाग्य प्राप्त किया। मंदिर पहुंचने पर भव्य महा आरती का आयोजन किया गया, जिसके बाद सामूहिक भोज हुआ। कार्यक्रम में परिषद अध्यक्ष मीनू जैन सहित प्रगति, अंशु, ममता, आयुषी, गुंजन, रश्मि, शशि, अंकित, सुनीता, मधु, रेखा, तृप्ति, प्रदीप, अनिल, विपिन, अंकित, नरेश प्रभाकर, मोहित, सुधीर, संजय, डॉक्टर प्रदीप, प्रद्युम्न, कमलेश व हर्षवर्धन जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb