Kaimganj news –झोपड़ी नुमा आवास में लगी आग जलकर हुआ राख – गृहस्थी का सारा सामान भी हुआ खाक

Picsart 24 02 13 20 27 16 670

kaimganj news-अग्निकांड में कई पशु झुलसे एक पशु की हालत गंभीर
कायमगंज /फर्रुखाबाद 13 फरवरी 2024
तवाह कर देने वाली भीषण अग्निकांड की घटना कायमगंज क्षेत्र के गांव मंसूर नगर की है । जिसमें आग लगने से यहां के एक गरीब ग्रामीण की झोपड़ी जलकर राख की ढेरी में बदल गई ।

IMG 20240129 WA0137

वही झोपड़ी नुमा आवास में रखा गृहस्थी का सामान भी जलकर खाक हो गया।
आग की बिकराल विभीषिका से 20 हजार की नकदी तथा कुछ पशु भी बुरी तरह झुलसे इनमें एक मवेशी की हालत ज्यादा गंभीर हो गई ।
घटना देर रात सोमवार की बताई जा रही है । गांव मंसूरनगर निवासी बालिस्टर के घर की महिलाएं कहीं पड़ोस में महिलाओं के ढोलक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। बालिस्टर भी घर पर नहीं थे। घर पर बच्चे ही सो रहे थे। रात करीब 11 बजे अचानक बालिस्टर के घर आग लग गई। झोपड़ी से धुंआ उठता देख आसपास के लोगो ने बालिस्टर के परिवार को जानकारी दी ।, सभी मौके पर दौड़े कर एकत्र हुए। तब – तक आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया था। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला और ट्राली इंजन चलाकर पानी डाला। कोई मिट्टी तो कोई बालू . डालकर आग बुझाने का प्रयास करने लगा । जब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया । तब तक सब कुछ जलकर तवाह हो चुका था। अग्नि पीडित गृहस्वामी ने बताया कि आग से 20 हजार रुपए नकद, कपड़े, गृहस्थी का सारा सामान के अलावा एक जोड़ी झाले, एक जोड़ी पेंडल, करधनी, तोड़िया, बच्चों के खडुुए आदि सामान जलकर नष्ट हो गया। मामले की जानकारी डायल 112 को दी गई । जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल की। गृहस्वामी ने बताया एक बकरी का बच्चा गंभीर रूप से जल गया। उसका इलाज जारी है। वही कुछ मवेशी भी झुलस गए हैं। आग की जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई है।
इनसेट : –
अग्नि कांड पीड़ित परिवार के लोग – बेवस अपनी तवाही का मंजर निहारने को दिखे मजबूर
कायमगंज13 फरबरी
कहते हैं कि चोर या डाकू लूटें तो कुछ न कुछ बच भी जाता है । किंतु आग का विकराल रूप जब तबाही मचाता है तो सब कुछ जलाकर राख ही कर देता है । तबाही का ऐसा ही नज़ारा आज मंसूरनगर के बलिस्टर के घर पर दिखाई दे रहा था । रुँधा हुआ गला और आंखों से बह रहे आंसुओं के साथ रो -रो कर अपनी पीड़ा बयां कर रही उसकी पत्नी तबाही को निहार रही थी । वह कह रही थी कि गरीबी के कारण वह झोपड़ी में रह रही थी । उसने कई बार आवास के लिए गुहार लगाई । लेकिन किसी ने भी नहीं सुना ।बदहवास हालत में बालिस्टर तथा उसके बच्चे कह रहे थे कि अब क्या होगा । सब कुछ बर्बाद हो गया ना कुछ पहनने के लिए बचा और ना ओढने विछाने के लिए ,यहां तक की अब भूख कैसे मिटेगी गृहस्थी का सामान तो जलकर राख हो चुका है । ईश्वर ही जाने गुजारा कैसे होगा।वहां मौजूद लोगों का कहना था कि इस अग्नि पीड़ित परिवार को बहुत जल्दी एक आवास तथा जिंदगी जीने के लिए सामान आदि की खरीद हेतु आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes