Kaimganj news कायमगंज के घसिया चिलौली में निकली बिषखापर लगी ग्रामीणों की भीड़

IMG 20230628 WA0077

Kaimganj news  कायमगंज फर्रुखाबाद 28 जून 2023
नगर से सटे गांव घसिया चिलौली में पेड पर चढ़ी ढाई फुट से अधिक की बिषखापर प्रजाति की गोह को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और आसपास के लोग डर गए।
नगर से सटे गांव घसिया चिलौली से मंडी समिति को जाने वाले रोड के बीच घनी बस्ती के समीप एक नीम के पेड़ पर कुछ बंदरों ने दौड़ाकर किसी जीव को गिरा दिया। अचानक पेड़ से गिरे जीव को आसपास के लोगो की नजर पड़ गई। यह जीव देखने में बेहद बड़ा व खतरनाक लग रहा था। उसकी लंबाई ढाई फुट से ज्यादा रही होगी। ग्रामीणों ने पहली बार ऐसा जीव देखा था। लोगो ने बिषखापर की आशंका जताई। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। कुछ ही देर में बड़ी तेजी से यह जीव नीम के पेड़ पर दुबारा चढने की कोशिश करने लगा। तभी बंदरों ने फिर गिरा दिया। इसके बाद यह जीव उछाल मार कर पड़ोस के नाले की तरफ भागा। भीड़ नजर लगाए रही और वह नाले में छिप गया। लोग परेशान हो गए। कही उनके आसपास घरों में न घुस जाए। मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई जिस पर वन रक्षक महेश यादव, मनोज कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां रेस्क्यू आपरेशन शुरू हुआ। वन विभाग ने जीव को नाले से निकालने की कोशिश की लेकिन वह नहीं निकल सका।
वन रक्षक महेश यादव ने बताया कि बिषखापर की भारत में करीब 4 प्रजातियां है। यह गोह प्रजाति की बड़ी छिपकली है। इसे बिष खोपड़ा, गोहेरा गोयरा, ध्योरा, गोह, बिचपड़ी आदि नामों से जाना जाता है। अभी गोह प्रजाति की प्रतीत हो रही है।
बिषखोपड़ा एक प्रकार की बड़ी छिपकली है। विश्व में 70 के करीब प्रजातिया पाई जाती है लेकिन भारत में इसकी चार प्रतातियां मिलती है। यह शिकार को चबाकर नहीं बल्कि निगल कर खाती है। मनुष्यों के बीच घिर जाने पर किसी तरह कोशिश कर निकल भागने की होती है। कई बार बहुत ज्यादा छेड़छाड़ करने पर यह काट भी सकती है।
बिषखापर को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने काफी मशक्क्त की। लकड़ी से उसे बाहर निकालने में जुटे रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। एक बार तो ग्रामीणों ने उसकी पूछ बांध ली लेकिन उसने बेहद फुर्ती से अंदर की ओर दवाब बनाया और कुछ पूछ का हिस्सा टूट गया और उछाल मार कर भाग गई। काफी देर रेस्क्यू आपरेशन चला लेकिन सफलता नहीं मिली। टीम ने ग्रामीणों से कहा यह बिषखापर की प्रजाति गोह प्रतीत हो रही है। यदि उन लोगो को दुबारा दिखे फौरन जानकारी दे। उसके बाद वन विभाग की टीम वापस लौट गई।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes