KAIMGANJ NEWS घने कोहरे में खुले स्कूल जा रहा बच्चा रोडवेज बस की चपेट में आकर हुआ गंभीर रूप से घायल

Picsart 25 12 22 18 41 17 196

KAIMGANJ NEWS -इकलौते बेटे के गंभीर रूप से घायल होने पर परिजन परेशान – जाम लगा जताया विरोध
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज-अलीगंज मार्ग पर आज सबेरे छाए घने कोहरे के कारण सड़क पर कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था । किन्तु सड़क पर वाहनों का आना – जाना जारी था । उसी समय एक मासूम स्कूली बच्चा रोडबेज बस की चपेट में आ गया ।
बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन के निकट कैसर खां अड्डे के पास कौशांबी डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस ने साइकिल सवार बुजुर्ग और उनके दो मासूमों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाबा और नातिन तो बाल-बाल बच गए, लेकिन 6 वर्षीय मासूम कार्तिक बस के पहिए की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक दिल्ली रोड पर जाम लगाए रखा।
क्षेत्रीय गांव शिवरईवरियार निवासी सुरेश चंद्र सुबह करीब आठ बजे अपने नाती कार्तिक और नातिन छाया को साइकिल से दत्तू नगला स्थित एम डी मेमोरियल एकादमी विद्यालय छोड़ने जा रहे थे। दोनों बच्चे कक्षा एक के छात्र हैं। जैसे ही वह कैसर खां अड्डे के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार सड़क पर जा गिरे। कार्तिक बस के नीचे आ गया और गंभीर घायल हो गया। हादसा होते ही चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर जमा हो गए। बच्चे की हालत देख गुस्साए लोगों ने कायमगंज – अलीगंज रोड पर जाम लगा दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने फोर्स के साथ ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और बस का पता कर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
इनसेट : –
परिवार में इकलौता बेटा है कार्तिक
कायमगंज :-
घायल कार्तिक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ. विपिन कुमार और डॉ. जितेंद्र बहादुर सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से गंभीर हालत में परिजन कानपुर ले गए। कार्तिक के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। घायल कार्तिक घर का इकलौता पुत्र है। बेटे की हालत देख मां प्रेमलता का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घने कोहरे में कुछ ज्यादा तेज रफ्तार बस पर अचानक हुए हादसे के समय चालक नियंत्रण नहीं रख सका ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes