Kaimganj news–बैंक दलाल तथा बैंक के ही दो अधिकारियों पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में हुआ मुकदमा दर्ज

Picsart 24 02 15 09 30 58 631

Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद 2 मार्च 2024

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा कायमगंज में हुआ लाखों रुपए की जालसाजी का यह मामला प्रकाश में आया है । मिले विवरण के अनुसार नगर के मोहल्ला बगिया सोहनलाल निवासी नीरज गुप्ता पुत्र सत्य प्रकाश गुप्ता ने न्यायालय आदेश पर धारा 156 (3 ) के अंतर्गत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया । उसमें कहा गया है कि मैंने सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा कायमगंज से लोन प्राप्त करने हेतु आवेदन किया था । इस लोन को स्वीकृत करने के लिए बैंक दलाल धीरज कौशल पुत्र बाबूलाल निवासी मोहल्ला नोनियमगंज ने मुझे बैंक के मैनेजर उमाशंकर यादव तथा फील्ड ऑफिसर राघवेंद्र कुमार जाटव से मिलवाया था । इसके बाद दिनांक 15 जून 2018 को मुझे 34 लाख रुपया लोन के रूप में स्वीकृत होकर मिल गया । इसके बाद इसी शाखा से मुझे दिनांक 6 फरवरी 2020 को 68 लाख रुपया लोन के प्राप्त हुए । लोन प्राप्त होने के बाद अदागी के लिए बैंक दलाल -फील्ड ऑफिसर और ब्रांच मैनेजर मेरे ऊपर दबाव देने लगे । लोन लेने वाले का आरोप है कि दबाव देकर यह तीनों लोग5 लाख रुपए की मांग भी करने लगे । मेरे ना देने पर दिनांक 4 जून 2023 को यह तीनों लोग मेरे घर पर आ गए ।उस समय मेरे आवास पर मेरे ही पास नगर के मोहल्ला लोकमन निवासी अनुज गुप्ता तथा गंगा दरवाजा निवासी सानू गुप्ता मौजूद थे । आरोप है कि फील्ड ऑफिसर के कहने पर बैंक दलाल धीरज गुप्ता ने मेरी चेक बुक से मेरे हस्ताक्षर वाली तीन ब्लैंक (खाली) चेकें यह कहकर ले ली कि इन्हें कार्यवाही के लिए दाखिल करना है । घटना ने उस समय नया मोड़ ले लिया ।जब पीड़ित के अनुसार उसने अपनी जमीन बिक्री का एग्रीमेंट वतन गंगवार से किया था और इसके लिए क्रेता श्री गंगवार ने अग्रिम रूप में ,उसके सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया कायमगंज वाले खाते में अपने इंडियन बैंक खाते से10 लाख रुपए ट्रांसफर किये । शिकायतकर्ता का कहना है कि मेरे इसी खाते से बैंक से संबंध रखने वाले इन तीनों लोगों ने पहले प्राप्त की गई तीन खाली चेकों के माध्यम से धनराशि भरकर 7,72 000 रुपया बैंक दलाल धीरज गुप्ता के खाते में ट्रांसफर कर दिए । नीरज का कहना था कि इन रूपयो के अलावा यह लोग मुझसे पहले भी लोन स्वीकृत के नाम पर पांच लाख रुपया ले चुके थे । जब मुझे इसका पता चला कि मेरे साथ धोखा करके जालसाजी से रुपया हड़प लिया गया है ।तो मैं बैंक गया । वहां मैंने इन लोगों से कहा कि मेरी फर्म की बिना सील तथा सहमति के रुपया कैसे निकाल लिया । तो इन तीनों लोगों ने मुझे धमका कर बैंक से भगा दिया ।मैं अपनी शिकायत लेकर कोतवाली कायमगंज पुलिस के पास गया । कोई कार्यवाही नहीं हुई तो पुलिस के उच्च अधिकारियों से भी गुहार लगाई ।लेकिन हर जगह से उसे निराश ही होना पड़ा । आखिर में न्यायालय की शरण ली । जहां से आदेश पारित होने के बाद बैंक दलाल बैंक के फील्ड ऑफिसर एवं ब्रांच मैनेजर तीनों के खिलाफ धारा 156(3 )के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes