Kaimganj news-संपत्ति बेचने के लिए प्रयास कर रही महिला का मामला आया जिलाधिकारी के सामने दिए गए जांच के आदेश
कायमगंज /फर्रुखाबाद 20 जनवरी 2024
धोखाधड़ी का जाल विछा कर एक महिला वफ्फ संपत्ति को बेचने के प्रयास में लगी हुई है । जानकारी होते ही कुछ लोगों ने इसकी शिकायत समाधान दिवस में आए जिलाधिकारी से की । जिसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जांच के आदेश जारी कर दिए। समाधान दिवस में कुल 107 शिकायती पत्र प्राप्त हुए । इनमें से 18 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
आवेदकों में रायपुर निवासी वक्फ मुतवल्ली शाह हुसैन ने फरियाद कि क्षेत्र के गांव भगौतीपुर में करीब साढे सात बीघा वक्फ संपत्ति राजस्व अभिलेखों में दर्ज है । जिस पर एक महिला अवैध रूप से वरासत दर्ज कराना चाहती है और बेचने की फिराक में है । जबकि इस संपत्ति का मामला उसी महिला की ओर से उत्तर प्रदेश वक्फ न्यायधिकरण में विचाराधीन है। इस पर डीएम ने एसडीएम को जांच के निर्देश दिए है। कंपिल क्षेत्र के गांव रसीदपुर निवासी विपिन कुमार ने फरियाद की तालाब पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। कब्जा हटाया जाए। ज्योनी निवासी सुग्रीव ने शिकायत की कुछ लोगो ने रास्ते में दीवार बना दी। इससे निकलने का रास्ता बंद हो गया है। कंपिल क्षेत्र के गांव बिल्सड़ी निवासी ओमशिव चतुर्वेदी ने कहा कि पूर्व प्रधान पर गड़बड़झाला को लेकर करीब 7 लाख की रिकवरी के आदेश हुए थे । लेकिन अभी तक रिकवरी नहीं हुई है। क्षेत्र के गांव झब्बूपुर निवासी रामबाबू ने कहा लटूर नगर से इनायतनगर तक चकरोड है। यहां तीन सौ मीटर पर कुछ लोग कब्जा किए है। इससे ग्रामीण परेशान है। शमसाबाद के गांव गगलई मगरब निवासी संजीव कुमार ने शिकायत की 6 जनवरी को सरकारी भूमि पर कूटरचित प्रपत्र तैयार कर लोन कराने की शिकायत की थी। इसी खुन्नस मानकर 7 जनवरी को आरोपितों ने मारपीट कर जानमाल की धमकी दी और दो हजार रुपए लूट लिए। इस पर सीओ को जांच के निर्देश दिए है। उम्मेद नगर गांव के प्रदीप कुमार, मंजीत सिंह समेत दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने शिकायत की गांव में धनी बस्ती के पास देशी शराब का ठेका है। वहां शराब पीकर झगड़ते है। इससे स्कूल जाने वाले बच्चो को परेशानी होती है । वही महिलाए भी परेशानी होती है। शराब ठेके को गांव से दूर किया जाए। मेरापुर के गांव अचरिया वाकरपुर निवासी हरेंद्र सिंह ने कहा कि खेत पर सरसो की फसल तैयार खड़ी है। कुछ लोगो ने कब्जा कर लिया है। शमसाबाद क्षेत्र के गांव रसीदाबाद बल्लभ निवासी प्रवेश कुमार ने दबंगो के चकमार्ग पर कब्जा की शिकायत की और कहा लेखपाल के साथ अभद्रता की गई। इस पर डीएम ने कानूनगो को बुलाया। उन्होंने भी दबंगो के खदेड़ने की बात कही। इस पर डीएम नाराज हुए और दबंगो पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस के साथ राजस्व टीम का गठित कर पैमाईस के निर्देश दिए। समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय कुमार, विधायक डा. सुरभि, सीएमओ डा. अवनेंद्र कुमार, तहसीलदार अलोक कुमार कटियार, सीओ सतेंद्र सिंह आदि विभागो के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb