Kaimganj news –समाधान दिवस में प्राप्त110 में से13 समस्याओं का कराया गया समाधान

Picsart 24 03 16 18 58 58 932

Kaimganj news- अधिकांश शिकायतें अबैध कब्जा से सम्बंधित आईं
कायमगंज । फर्रुखाबाद 16 मार्च 2024
पहले की ही तरह आज भी कायमगंज तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी यदुवंश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । इस अवसर पर आए 110 समस्या ग्रस्त लोगों ने अपने आवेदन प्रस्तुत कर समाधान की गुहार लगाई ।इनमें से सामान्य ढंग की जो शिकायतें थी उनमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया । शेष शिकायतें संबंधित विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को पारदर्शिता पूर्ण निष्पक्ष ढंग से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दे सौंप दी गई । थाना क्षेत्र कंपिल के गांव कुंवरपुर खास निवासी रामकिशोर ने शिकायत करते हुए कहा कि उन्होंने कपिल क्षेत्र के ही गांव नूरपुर गढिया में जमीन का बैनामा अपने तथा अपनी पत्नी के नाम कराया था । उसकी इस रजिस्ट्री शुदा भूमि पर अपना हिस्सा बताकर विक्रेता के गांव का निवासी आकिल पुत्र सरवअली कब्जा नहीं करने दे रहा है । पीड़ित ने पैमाइश के साथ बैनामा वाली जमीन पर कब्जा दिलाने मांग की है । शमशाबाद क्षेत्र के गांव विजौरी निवासी संजीव – लालू – सीटू -हरिओम – सतीश चंद्र – शिवपाल सिंह – अशोक कुमार – कुलदीप – मोहित – श्याम पाल -सुरेंद्र सहित लगभग दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने सामूहिक प्रार्थना पत्र देकर ग्राम प्रधान पर अपात्रों को भू -आवंटन कर जमीन का पट्टा देने का अबैध तरीका अपनाने का आरोप लगा जांच कर कार्यवाही करने की फरियाद की । थाना क्षेत्र कंपिल के एक गांव की निवासी वृद्धा ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उसकी नाबालिक नातिन के साथ उस समय दुष्कर्म किया गया । जब वह घास छीलने पड़ोस के नर्सरी वाले खेत में गई थी । उसका कहना है कि वह रिपोर्ट दर्ज कराने कंपिल थाने गई । लेकिन उसे भगा दिया गया । पीड़ित ने आरोपी दुष्कर्मियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की गुहार लगाई । कंपिल थानाक्षेत्र के ही गांव नगला भूड की निवासी सुनीता पत्नी धर्मपाल ने आवासीय पट्टे वाली अपनी भूमि पर पैमाइश के बावजूद भी दबंग द्वारा कब्जा न छोड़ने की शिकायत करते हुए भूखंड को कब्जा मुक्त करने की , इसी तरह इसी गांव के निवासी अमरपाल पुत्र नत्थू सिंह ने भी अपनी आवासीय पट्टे वाल जमीन पर अवैध कब्जा कर लिए जाने की – नगर के मोहल्ला चिलांका तलैया की निवासी महिला ने शिकायत करते हुए कहा कि शादी के बाद उसका परित्याग कर दिया गया । पंचायत में 10 लाख रुपया एक मुश्त धनराशि हर्जाना के रूप में तय हुई थी । लेकिन पति तथा ससुरालीजनों ने उसे एक रूपया तक नहीं दिया है । उसने कहा कि उसके एक नाबालिक बेटी है । उसका भी पालन पोषण करने के लिए ससुराल वाले कोई मदद नहीं कर रहे हैं । महिला ने न्याय की गुहार लगाई । उपदेश कुमार पुत्र शालिगराम निवासी अलहादादपुर ने दिए गए प्रार्थना पत्र में अपने को मूकबधिर बताते हुए आवासहीन की स्थिति में परेशान होने की बात कहते हुए आवास उपलब्ध कराने की गुहार की है । इसी तरह आए हुए फरियादियों ने अपने-अपने पत्र सौंप कर समस्या समाधान की उम्मीद करते हुए निराकरण की गुहार लगाई । समाधान आयोजन अवसर पर उप जिलाअधिकारी कायमगंज एवं तहसीलदार सृजनकुमार तथा पुलिस क्षेत्राधिकार सत्येंद्र सिंह सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes