KAIMGANJ NEWS सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 13 शिकायतों का कराया गया निस्तारण

Picsart 24 12 07 17 27 06 490

KAIMGANJ NEWS , अधिकांश शिकायतें अवैध कब्जों से संबंधित लेकर पहुंचे फरियादी – शिकायत रजिस्टर पर दर्ज करने का निर्देश दे, सीडीओ ने कई लेखपालों पर व्यक्त की नाराजगी

कायमगंज / फर्रुखाबाद7 दिसम्बर024
मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में कायमगंज तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजन अवसर पर 192 फरियादी शिकायती पत्र लेकर पहुंचे । इनमें से सामान्य स्तर की 13 शिकायतों का फिलहाल मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया । शेष शिकायतें संबंधित विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को स्थलीय निरीक्षण के बाद निस्तारण का निर्देश दे सौंप दी गई l
थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम बिल्सडी निवासी ओमशिव चतुर्वेदी ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि तहसील प्रशासन की मिलीभगत से भू माफिया सरकारी 55 बीघा जमीन पर कब्जा किए है। उस पर फसल उगाते हैं। कई बार शिकायत की लेकिन जमीन आज तक कब्जा मुक्त नहीं कराई गई है । संज्ञान ले सीडीओ ने तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए । तराई के गांव पचरौली महादेवपुर निवासी राजेंद्र सिंह ने कहा कि उसकी झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सारा सामान चुरा लिया और झोपड़ी का भी नामोनिशान मिटाकर जमीन पर कब्जा कर लिया। इस पर राजस्व व पुलिस को जांच के निर्देश दिए। नगर से सटे गांव पितौरा निवासी शुगुफ्ता ने फरियाद की और कहा कि शमसाबाद क्षेत्र के ससुरालीजनों ने दहेज को लेकर मारपीट कर घर से निकाल दिया। उन लोगों से उसे जानमाल का खतरा है। उसने तलाक दिलवाए जाने की मांग की। क्षेत्र के गांव बरझाला निवासी रामसखी ने अपने पुत्र की शिकायत कर कहा कि वह शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है और रुपए मांगता है। वह परेशान है। जान को खतरा है। नगर से सटे गांव पितौरा निवासी कुवरसिंह ने प्रार्थना दिया और कहा उसके घर के पास बिजली का पोल लगा है। वह गल कर मकान पर टिक गया है। इससे खतरा बना रहता है। आंगनबाड़ी केंद्र न्यायमतपुर ढिलावली की आंगनबाड़ी कार्यकत्री कल्पना कुमारी ने फरियाद की कि आंगनबाड़ी कक्ष अधूरा बना है। इससे पढ़ने वाले बच्चों को दिक्कत होती है। कंपिल के गांव कटिया की कलसुमन वेगम ने कहा नहर विभाग की गूल कुछ लोगो ने बंद कर दी है। इससे सिचाई नहीं हो पा रही है। इस दौरान सीडीओ ने मेड़बंदी, कब्जा समेत कई शिकायतों पर कई लेखपालों को फटकार भी लगाई और एसडीएम को निर्देश दिए। सीडीओ ने पुलिस केा निर्देशित किया कि भूमि विवाद से संबंधित शिकातयों को थाने के भूमि विवाद रजिस्टर में अंकित करें और शनिवार को होने वाले समाधान दिवस में लेखपालों को साथ लेकर समाधान करें। उन्होंने यह भी कहा जिस भूमि को विक्रेता द्वारा बिना कब्जे के बेची गई। इस पर दोनो पक्षों पर बिधिक कार्रवाई करें। समाधान दिवस में जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, एसीएमओ डा. दलवीर सिंह, एसडीएम रवींद्र सिंह, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर, नायब तहसीलदार मनीष वर्मा, एक्सईएन शिव शंकर समेत संबंधित विभाग के अधिकारी व प्रतिनिधि के तौर पर उनके स्टाफ कर्मचारी उपस्थित रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes