संपूर्ण समाधान दिवस में 70 में 11 का हुआ निस्तारण, सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग की हुई प्राप्त

Picsart 23 01 07 17 36 49 967

कायमगंज / फर्रुखाबाद 7 जनवरी 2023
कायमगंज सभागार में आज निर्धारित समय से समाधान दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी अरुण मौली की अध्यक्षता में का प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर 70 फरियादियों ने अपनी समस्याओं के समाधान हेतु शिकायती पत्र सौंपे। इनमें से 11 सामान्य शिकायतों का मौके पर ही सुलह समझौते के आधार पर या फिर प्रशासनिक नीति के अनुसार सीडाओ द्वारा तत्काल निस्तारण करा दिया गया। शेष 59 आवेदन पत्र संबंधित विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को पारदर्शिता पूर्ण ढंग से स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारित कराने के निर्देश देते हुए सौंप दिए गए। हर समाधान दिवस की तरह आज भी अधिकतर समस्याएं अवैध कब्जों, चक मार्गो पर किए गए कब्जों तथा निजी एवं सार्वजनिक स्थलों के अवैध कब्जों से संबंधित राजस्व विभाग से जुड़ी हुई प्राप्त हुई। इससे यह साफ हो रहा था, की तहसील प्रशासन के उच्च अधिकारी से लेकर लेखपाल तक समस्या निस्तारण में न जाने क्यों जानबूझकर कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। यही कारण है कि राजस्व विभाग की समस्याओं का आए दिन अम्बार लगता जा रहा है। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी से पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि समस्याएं हैं, लेकिन उनके निस्तारण के लिए भी अब विशेष प्रयास अवश्य किया जाएगा। समाधान दिवस में आए ग्राम सूरजपुर के लालजीत पुत्र रामकिशन ने अपनी भूमि पर अवैध कब्जे, पहाड़पुर के मनोज कुमार सिंह ने कस्बा कंपिल में यूरिया खाद की कालाबाजारी, थाना व परगना व कस्बा शमशाबाद के निवासी पप्पू पुत्र फकीरे ने अपनी पैतृक जमीन पर दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे, कस्बा शमशाबाद मोहल्ला चोखंडा निवासी महेंद्र नारायण सक्सेना ने उसकी पैतृक जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराने की शिकायत, नगर कायमगंज मोहल्ला श्यामा गेट निवासी हरिओम रस्तोगी पुत्र श्यामाचरण रस्तोगी ने शिकायत पत्र देकर न्यायालय आदेश के बावजूद भी कोतवाली पुलिस द्वारा श्यामा गेट पर बने द्वार का जीर्णोद्धार कराने में रुकावट डालने, शमशाबाद क्षेत्र के गांव ख्वाजा अहमदपुर कटिया निवासी रामदास पुत्र बालकराम ने भी गांव स्थित अपनी पैतृक भूमि गाटा संख्या 1092 पर अवैध कब्जा तथा ग्राम भटासा निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र जादौसिंह ने गांव स्थित चकरोड नंबर 513 पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा करने की शिकायत करते हुए। सभी अन्य फरियादियों ने समस्या समाधान की गुहार लगाई। हालांकि सभी शिकायती पत्रों के निस्तारण का संपूर्ण समाधान दिवस प्रभारी/ मुख्य विकास अधिकारी ने निस्तारण का निर्देश दिया है। अब देखना यह है कि कायमगंज तहसील की निरंतर बढ़ती अवैध कब्जों जैसी राजस्व समस्याओं का निस्तारण होगा अथवा नहीं? यदि होगा तो किस स्थिति में और कब तक फरियादी को न्याय मिल पाएगा।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes