कायमगंज फर्रूखाबाद 14 अक्टूबर 2022
थाना क्षेत्र कंपिल के गांव रुदायन का निवासी परचून विक्रेता सर्वेश चंद्र राठौर पुत्र राम भरोसे आज अपने ही गांव की आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा से 40 हजार रुपए निकाल कर कायमगंज आने के लिए, कंपिल पहुंचकर, यहां से इसी क्षेत्र के गांव समाउद्दीनपुर निवासी टेंपो चालक सलमान पुत्र अब्दुल हसन के टेंपो पर बैठा । टेंपो, हमेशा परचून विक्रेता अपने खुद के लिए अकेले भाड़े पर लेकर आता था ।
आज भी उसने ऐसा ही किया था। लेकिन टेंपो चालक ने उससे कहा कि टेंपो खाली चल रहा है। कहो तो कुछ सवारियाँ यहां से ले लें । इस पर सर्वेश ने हां कह दिया। टेंपो चालक वहीं से दो सवारी टेंपो में बैठाकर चल दिया । रास्ते में एक दो सवारी और मिली । इस तरह वह सावारियां बैठाता और उतारता हुआ कायमगंज आ रहा था। इसी बीच दो युवा टेंपो में आकर बैठ गए। परचून दुकानदार के अनुसार वे दोनों जब टेंपो कायमगंज शकुंतला देवी कॉलेज और ए पी शिक्षण संस्थान के बीच पहुंचा।
उसी समय टेंपो रुकवा कर उतरे और उनके फोन पर वहां पहुंचे एक बाइक सवार के साथ उसी की वाइक पर सवार होकर कंपिल की ओर ही तेजी से बाइक दौड़ाते हुए भाग गए। जब बे टेंपो से उतरे उसी वक्त सर्वेश ने अपनी जेब देखी । जिसमें ₹40000 थे । वह रुपया गायब था और जेब कटी थी , देखते ही उसने टेंपो वापस लौटाकर, बाइक से भागे जेबकतरों का पीछा करने का प्रयास किया। किंतु तब तक बे काफी दूर निकल चुके थे ।
पीड़ित परचून विक्रेता ने बताया कि वह कायमगंज बाजार करने आया था और हमेशा यहां के थोक विक्रेता जयकिशन गुप्ता से वेजीटेबल तथा फॉर्चून एवं अन्य सामान टेंपो में लादकर अपनी दुकान के लिए ले जाता हूं । इसीलिए आज आया था और उनके पिछले बकाया रुपए देने एवं सामान खरीदने के लिए बैंक से ₹40000 निकाला था । यही रुपया जेबकतरों ने मेरी जेब काटकर पार कर दिया । परेशान सर्वेश ने मामले की सूचना मंडी चौकी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पता भी किया । लेकिन जेबकतरों का कोई पता नहीं वो सका।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
महापौर विकास -विश्वास के साथ भ्रष्टाचार मिटाने की जगह दे रही परिवारवाद को बढ़ावा
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने दुख प्रकट करते हुए दी नेताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb