KAIMGANJ NEWS कायमगंज: ‘राम’ भरोसे राजकीय पशु चिकित्सालय घायल मोर को तड़पता छोड़ ‘साहब’ नदारद

Picsart 26 05 06 21 14 08 657

KAIMGANJ NEWS • संदिग्ध परिस्थितियों में घायल मिला राष्ट्रीय पक्षी, वन विभाग ने बचाई जान

• अस्पताल में ताला तो नहीं, पर डॉक्टर का पता नहीं; प्राइवेट के सहारे चल रहा इलाज

• ग्रामीणों का फूटा गुस्सा: अवैध वसूली और लापरवाही का अड्डा बना सरकारी अस्पताल?

कायमगंज (ब्यूरो)। शासन की ओर से वन्यजीवों के संरक्षण के दावे तो बहुत किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर जिम्मेदार अधिकारियों की बेरुखी इन दावों की पोल खोल रही है। ताजा मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव शंभू नगला का है, जहाँ राष्ट्रीय पक्षी मोर संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ता मिला। एक तरफ जहाँ वन विभाग की सक्रियता ने मोर की जान बचा ली, वहीं दूसरी ओर स्थानीय राजकीय पशु चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं ने विभाग की साख पर बट्टा लगा दिया है। मंगलवार को गांव निवासी किशनपाल के समर्सिबल की कोठरी के पास ग्रामीणों ने एक मोर को घायल अवस्था में तड़पते देखा। मोर के पंख लहूलुहान थे और वह उड़ने में असमर्थ था। राष्ट्रीय पक्षी की यह हालत देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे वन दरोगा जहीर खान और टीम के सदस्य सुशील ने मुस्तैदी दिखाते हुए मोर को रेस्क्यू किया और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। वन विभाग की टीम जब मोर को लेकर राजकीय पशु चिकित्सालय कायमगंज पहुंची, तो वहां का नजारा देख सब दंग रह गए। अस्पताल से मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी नदारद थे। आनन-फानन में वहां मौजूद प्राइवेट कर्मचारी द्वारा मोर का प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक जांच के अनुसार, तेज आंधी या किसी प्राकृतिक आपदा के कारण मोर के पंख में गंभीर चोट आई है।

भड़के पशुपालक: “इलाज कम, उगाही ज्यादा!”

​अस्पताल परिसर में मौजूद पशुपालकों का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखा। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि:

    • ​चिकित्सक अक्सर ड्यूटी से गायब रहते हैं।
    • ​जरूरी दवाओं के नाम पर पशुपालकों को मायूस होकर लौटना पड़ता है।
    • ​अस्पताल में अवैध वसूली का खेल जोरों पर चल रहा है।

“मैं अवकाश पर हूँ, पैरावेट फोन पर मुझसे सलाह लेकर उपचार कर रहा है।”

डॉ. संजय सचान, पशु चिकित्सा अधिकारी (फोन पर दी गई सफाई)

 

निगरानी में रखा गया है मोर

​वन दरोगा जहीर खान ने बताया कि घायल मोर को सैंथरा स्थित पौधशाला में शिफ्ट कर दिया गया है। वहां कर्मचारियों की विशेष निगरानी में उसका उपचार और देखभाल जारी रहेगी। पूर्ण स्वस्थ होने के बाद ही उसे खुले आसमान में छोड़ा जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes