रावण दहन के साथ ही आज संपन्न हुआ विजयादशमी पर्व

IMG 20221005 WA0047

– अहंकार और अन्याय का प्रतिरूप रावण का परिवार रामलीला ग्राउंड पर धूँ-धूँ कर जला
कायमगंज / फर्रुखाबाद 6 अगस्त 2022
त्रेता युग में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम द्वारा अन्याय -अहंकार -दुराचार जैसी बुराइयों का प्रतिरूप बने लंकाधिपति रावण का वध करके इन अत्याचारों को समाप्त कर दिया था। उसी समय से सदाचार की स्थापना का सपना लेकर भारतवर्ष में प्रतिवर्ष रामलीला का मंचन लगभग हर नगर, कस्बा यहां तक की बड़ी आबादी वाले ग्रामों में भी किया जाता है। इसका मतलब साफ है कि रामलीला में दिखाए गए दृश्य मानव जीवन को हमेशा बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा देने के लिए ही दिखाए जाते हैं । इसका उद्देश्य भी मानवता विरोधी हर कृत्य से दूर रहने का ही है । अब यह बात अलग है की स्वार्थ में लिप्त व्यक्ति इस मार्ग पर चलकर राम के चरित्र से कितना प्रभावित होता है, अथवा अपने स्वार्थ के आगे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम द्वारा दिए मार्गदर्शन से कुछ सीख ले कर अपने जीवन में आत्मसात करता है या नहीं। यह तो हर व्यक्ति के ऊपर खुद की आत्मा की आवाज पर निर्भर करता है। वैसे प्रतिवर्ष रामलीला का मंचन समाज को सही दिशा की ओर ही प्रेरित करने के लिए किया जाता है।
इस बार भी कायमगंज नगर में रामलीला कमेटी द्वारा व्यवस्था करके रामलीला का प्रारंभ कराया गया । रामलीला मंचन करने वाले कलाकारों ने राम जन्म से लेकर राम सीताविवाह ,परशुराम संवाद तथा केकई का कोप भवन में जाना और उसके बाद हृदयस्पर्शी भावों से युक्त भगवान श्री राम का वन गमन, सीता हरण और अंत में असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक स्वरूप रावण वध के साथ में रामलीला ग्राउंड पर बनाए गए रावण व उसके परिवार के विशालकाय पुतलों का दहन करके लगभग रामलीला मंचन को समाप्त की ओर ले आए ।अब आगे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का लंका विजय के उपरांत अपनी पावन नगरी अयोध्या में वापसी के साथ ही अपने प्रिय अनुज भरत का मिलाप कल 6 अक्टूबर को सदैव की भांति परंपरागत ढंग से मनोहारी तथा भाइयों के आपसी वास्तविक स्नेह को दर्शाते हुए मंचन के साथ प्रदर्शित किया जाएगा।
आज विजयादशमी पर्व के शुभ अवसर पर कायमगंज में नवीन मंडी परिसर में रामलीला का मंचन किया गया । जिसमें राम रावण युद्ध की लीला दिखाई गई । कुछ देर युद्ध होने के उपरांत राम के तीक्ष्ण बाण से रावण धराशाई हुआ । उसके तुरंत बाद निर्धारित समय पर रावण उसके अनुज कुंभकरण तथा बेटे मेघनाथ के बनाए गए पुतलों को मंत्रोच्चारण के साथ अग्नि को समर्पित कर दिया गया। जैसे ही पुतलों में आग लगी ,वैसे ही पुतलों में से विशेष प्रकार की ध्वनि निकलने लगी। यह ध्वनि पुतलों में लगाए गए पटाखों तथा आतिशबाजी की ध्वनि बाली सामग्री से निकल रही थी। रावण के धराशाई होते ही बहुत बड़े परिसर में जमा भीड़ तथा मंच पर उपस्थित रामलीला कमेटी एवं अन्य लोग भगवान श्री राम की जय -जय कार करने लगे। रावण के जलते हुए पुतलों के धराशाई होने पर कुछ लोग अपने विश्वास के आधार पर उसकी जलती हुई कोई न कोई चीज घर ले जाने के लिए लेते हुए देखे गए। इसी के साथ सत्य की असत्य पर विजय, सदाचार की दुराचार पर विजय का संदेश देने वाले रामलीला मंचन का आज विधिवत समापन हो गया । इस अवसर पर भारी संख्या में नगर तथा सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से आए पुरुष ,महिलाएं, बच्चे, युवा एवं रामलीला कमेटी के पदाधिकारी तथा सदस्यगण मौजूद रहे।

झ्नसैट:- रामलीला मैदान नवीन मंडी परिषद बाईपास मार्ग कायमगंज पर लगे मेले में बड़ी संख्या में पुरुष महिलाएं तथा बच्चे पहुंचे थे। इस परिसर में खाने पीने की वस्तुओं में चाट पकौड़ी आदि की दुकानें लगी थी। इन दुकानों पर छोटे-छोटे बच्चे तथा किशोर एवं युवा चाट पकौड़ी का आनंद लेते हुए देखे गए । वही महिलाएं तथा पुरुष मेले में लगी स्टॉल तथा दुकानों से अपनी जरूरत की या मनपसंद विभिन्न प्रकार की वस्तुएं खरीदने में रुचि दिखाते नजर आ रहे थे। बच्चे यहां लगी सजी-धजी खिलौनों की दुकानों से विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे खिलौने खरीद रहे थे। बहुत से बच्चे बीन जैसी ध्वनि वाले खिलौनों से कई प्रकार की आवाज निकाल रहे थे। मेले में पहुंचे बड़ी संख्या में दर्शकों के कारण जब रावण दहन हो गया। इसके बाद मंचन समाप्त होते ही वहां से अपने- अपने घरों को जाने के लिए लोग एक साथ रामलीला ग्राउंड से चल दिए। बड़ी भीड़ के कारण सड़क मार्ग पर काफी दूर तक दोनों ओर बहुत देर तक जाम की स्थित बनी रही। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम एवं प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल तथा कस्बा चौकी इंचार्ज एवं मंडी चौकी इंचार्ज के निर्देशन में पर्याप्त पुलिस बल आवश्यक स्थानों तथा रामलीला मंच के अतिरिक्त आवागमन के रास्ते पर तैनात रहा। अधिकारी घूम- घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट =जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes