कायमगंज/ फर्रुखाबाद 15 अक्टूबर 2022
जन समस्या निस्तारण के लिए आज शासन की नीति के अनुसार आयोजित कायमगंज तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस मे आए 103 आवेदनों में से 21 का मौके पर ही निस्तारण कराते हुए । शेष संबंधित विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निस्तारण का निर्देश दे सौंप दिए गए। समाधान दिवस की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी संजय सिंह कर रहे थे। इसी के साथ क्षेत्रीय विधायक अपना दल( एस) की सुरभि गंगवार ने भी वहां पहुंच कर, आए हुए लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर अधिकारियों तथा कर्मचारियों को पारदर्शिता पूर्ण ढंग से समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देश दिया। बे काफी देर तक समाधान दिवस में मौजूद रही ,और पूरे समय लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए प्रयत्न शील दिखाई दी । समाधान दिवस में आए थाना नवाबगंज के गांव गनीपुर जोगपुर निवासी रामदत्त पुत्र पातीराम ने गुहार लगाते हुए कहा की उसकी मैन रोड के किनारे पैतृक जमीन पर कई दबंग लोग जबरिया गुंडागर्दी की दम पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। मना करने पर जान माल की धमकी देते हैं। उसने अपनी पैतृक जमीन कब्जा मुक्त कराने की शासन से अपेक्षा की है । कोतवाली कायमगंज के गॉव रुटौल की निवासी महिला नीलम पत्नी कुलदीप ने अपने ही होमगार्ड पति पर दूसरी शादी करने के बाद , हुए समझौते के आधार पर मिला मकान उससे जरिया खाली कराने तथा तय गुजारा भत्ता ना देने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके अभाव में उसकी नाबालिक तीन बेटियां तक भुखमरी की कगार पर पहुंच गई हैं। एसडीएम ने इसका संज्ञान लेते हुए कमांडेंट होमगार्ड को जांच कर समय रहते आख्या प्रस्तुत करने के लिए कहा है। नगर के मोहल्ला पाठक की निवासी साधना दुबे पत्नी स्वर्गीय महेश चंद्र दुबे ने शिकायत करते हुए कहा कि उससे अमन शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा ने घर पर फाइबर डालने के लिए 5 हजार रुपया एडवांस लिया था। लंबा समय बीत गया लेकिन न तो अमन ने फाइबर डाली और ना ही मांगने पर ली गई धनराशि वापस कर रहा है। क्षेत्र के गांव ज्यौना निवासी रामवीर पुत्र सूबेदार सिंह ने अपने गांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र भवन को मानक विहीन बना होने साथ ही इसके भवन में ग्राम प्रधान द्वारा उपले भरकर अवैध कब्जा करने की शिकायत करते हुए। स्वास्थ्य केंद्र को कब्जा मुक्त कराने एवं यहां से ग्राम वासियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए शिकायती पत्र सौंपा। वही थाना मेरापुर के गांव ब्रह्मपुरी निवासी महिला संगीता देवी पत्नी लालता प्रसाद ने उसके द्वारा स्वयं खरीदी हुई भूमि पर दबंगों द्वारा जबरिया निर्माण कार्य रोके जाने की शिकायत की। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद कुमार गंगवार तथा राजीव गंगवार ने शिकायती पत्र सौंपते हुए कहा है कि नगर कायमगंज के निकट पितैारा स्थित वेरियों वाले स्थान से ग्राम लुधैइया जहां विद्युत पावर केंद्र है। वहां तक का सड़क मार्ग कम चौड़ा होने के कारण दुर्घटनाओं की संभावना अधिक बढ़ती जा रही है। इसलिए कायमगंज से लुधैइया तक सड़क मार्ग के दोनों ओर सही ढंग से पूरी चौड़ाई वाला फुटपाथ निर्मित कराया जाए। इसी तरह जमीनों पर अवैध कब्जे, चक मार्गों पर कब्जे तथा अन्य जन समस्याओं से संबंधित शिकायती पत्र फरियादियों ने सौप कर समस्याओं के निस्तारण की उम्मीद से प्रशासन के सामने अपना पक्ष रखते हुए गुहार लगाई है। आयोजित समाधान दिवस में संबंधित विभागों के अधिकांश अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb