Kaimganj news–कायमगंज।फर्रूखाबाद
बार एसोसिएशन एवं तहसील के रेवन्यू बार एसोशिएसन के वकीलो ने, मांगो को लेकर तहसीलदार को सौपा ज्ञापन,वही धरने पर बैठे ।बार एसोशिएसन के अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित पांच सूत्रीय मांगपत्र तहसीलदार आलोक कटियार को सौंपा। ज्ञापन से बाद अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए पुलिया पुलगालिब तक गए।

वहां से वापस आकर दरी बिछाकर धरना पर बैठ गए। अधिवक्ताओं को पन्द्रवे दिन वसीका नवीस व स्टाम्प बेन्डरों ने भी अपना समर्थन दे दिया।
बार काउन्सिल आफ उत्तर प्रदेश के आवाह्रन पर मुंसिफ बार एसोशिएसन के दर्जनो पदाधिकारी व रेवन्यू बार एसोशिएसन के पदाधिाकारी अधिवक्ता कोर्ट परिसर व तहसील में दरी बिछ़ाकर धरने पर बैठ गए। पदाधिकारियों ने कहा हापुड़ में महिला वकीलों के साथ पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया गया था। वही गाजियाबाद में वकील मनोज चौधरी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। बिजनौर में अधिवक्ता रवीशंकर यादव पर जानलेवा हमला किया गया। वकीलों ने कहा लगातार हो रही वकीलों के साथ घटना निंदनीय है। बार संघ द्वारा शासन प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है लेकिन अभी तक दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे अधिवक्ता अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा वकीलों के खिलाफ मुकदमा वापस लिया जाए। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए। इस दौरान वकील हड़ताल पर रहे। धरना प्रदर्शन के बाद वकील तहसील पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री को संबोधित तहसीलदार आलोक कटियार को सौपा। वही रेवन्यू बार के पदाधिकारी ने भी वकीलों के साथ हुई घटनाओं को लेकर तहसील में विरोध किया उन्होने कहा हापुड़ घटना में दोषि पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निलंबित कर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा दिया जाए।
बार एशोसिएसन के अध्यक्ष राघव चंद्र शुक्ला, परम मिश्रा, अतेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र यादव, शरद श्रीवास्ताव, सुधीर शाक्य, विलाल गौस खां, खुशहाल खां, अमित यादव कैलाश चंद्र आर्य, माधव शुक्ला, अनोखेलाल, विमल कुमार, नीरज कुमार, अनिल कुमार, दीपक कुमार मुनीश कुमार, सुभाष कृष्ण सक्सेना आदि मौजूद रहे। वही
रेवन्यू बार पदाधिकारियों ने भी ज्ञापन सौपा। इस दौरान रेवन्यू बार एसोशिएसन के अध्यक्ष विशेश्वर दयाल यादव,सचिव अवनीश गंगवार ,गोपाल कृष्ण पाठक,अनीश खां,नाजिर खां आदि मौजूद रहे।
इनसेट
अधिवक्ताओं द्वारा बार काउन्सिल के आवाहन पर हो रहे आन्दोलन के आज पन्द्रहवे दिन अधिवक्ताओं के साथ वसीका नवीस व स्टाम्प बेन्डर भी समर्थन में उतर आए। जिससे राजस्व विभाग का लाखों रूपए प्रतिदिन का नुकसान होना शुरू हो गया। सूत्रों की माने तो तहसील कायमगंज में लगभग पांच लाख रूपए से पन्द्रह लाख रूपए के स्टाम्प की बिक्री प्रतिदिन होती है। जिससे रजिस्ट्रार आफिस मंे लाखों रूपए का नुकसान होने की सम्भावना है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’
KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज
Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी
Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग
KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख
KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]
May