Farrukhabad news इंडियन रिफार्मर्स ऑर्गनाइजेशन ने गांव उखरा में आवास हीन हुए परिवारों को दिया छत मुहैया कराने का भरोसा

Picsart 24 10 04 17 59 52 547

Farrukhabad news फर्रुखाबाद : -4 अक्टूबर 024
जनपद फर्रुखाबाद के थाना नबावगंज क्षेत्र के गांव उखरा में प्रशासन द्वारा बंजर जमीन पर मकान बनाकर पिछले कई सालों से रह रहे लगभग20 परिवारों के मकान बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करा दिए गए । यह प्रकरण उत्तर प्रदेश सहित अन्य कुछ अन्य प्रदेशों में चर्चा का विषय बन गया ।

IMG 20241004 WA0124

कई नेता भी वहां पहुंचे जिन्होंने मकान गिराने की प्रशासनिक कार्यवाही को सरकार की तानाशाही बताते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन तक बताया । इसी बीच लेखपाल द्वारा कराई गई एफआईआर में नामजद पूर्व प्रधान सहित करीब एक दर्जन लोगों का चालान भी किया गया । इस मामले की सूचना मिलने पर इंडियन रिफार्मर्स आर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गगन यादव ने गांव पहुंचकर बेघर हुए परिवारों से मिलकर पूरी सहानुभूति के साथ जानकारी ली।

Picsart 24 10 04 17 59 52 547
गांव में भय का वातावरण जैसा नजारा देखने को मिला । किन्तु उन्हें अपने घरो में मौजूद मिलीं सुदामा पत्नी प्रमोद कुमार, संगीता पत्नी उदयवीर, विट्टन देवी पत्नी रामप्रकाश, ऊषा पत्नी रामकुमार, प्रवीना पुत्री अनिल कुमार से बात कर पता लगाने का प्रयास किया । महिलाओं ने उन्हें बताया कि बिना कोई नोटिस या पूर्व सूचना दिए ही मकानों को गिरा दिया गया उन्होंने की गई कार्रवाई को गलत बताकर बेघर हुए लोगों को धैर्य बंधाया । साथ ही सभी बेघरों को सर्दी से पहले ही घर बनाकर छत मुहैया कराने का आश्वासन दिया । साथ ही पुलिस कार्यवाही की बात सुनकर श्रीयादव ने थानाध्यक्ष बलराज भाटी से संपर्क कर स्पष्ट कहा कि कार्यवाही के नाम पर महिलाओं को परेशान ना किया जाए । इस बीच आर्गनाइजेशन प्रमुख के साथ सपा नगर अध्यक्ष अश्वनी यादव, राहुल यादव, मित्रसेन यादव, रवी यादव आदि अन्य लोग काफी संख्या में रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes