Farrukhabad news पति ने की पत्नी की गोली मारकर हत्या – आरोपी पुलिस हिरासत में

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Farrukhabad news-आरोपी पति नाबालिक बेटी की शादी बहुत अधिक उम्र के व्यक्ति के साथ करना चाहता था पत्नी इसका विरोध कर रही थी

फर्रुखाबाद 22 अप्रैल 2024
सात फेरे लेकर साथ जीवन तक साथ निभाना का एक दूसरे से वादा करने वाले ही पति ने ही मायके में रह रही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी ।घटना को अंजाम देकर पति अपने घर में जाकर सो गया। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है ।मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव रामदत्त नगर निवासी महेश सिंह ने अपनी 35 वर्षीय बेटी ममता की शादी 15 साल पहले मेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मघर निवासी सुखबीर पाल के साथ की थी । दंपत्ति के चार बच्चे हैं। जिनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं । पिता सुखबीर अपनी नाबालिक बेटी की शादी 30 वर्ष के युवक से करना चाहता था ।जिसका पत्नी विरोध कर रही थी ।इसको लेकर दोनों में विवाद हुआ था।बात जब ज्यादा बढ़ गई तो ममता ने पिता को जानकारी दी। इस पर वह अपनी बेटी को 16 अप्रैल को मायके ले आए ।ममता अपने साथ अपनी 8 साल की बेटी नीरू को लेकर मायके चली आई ।जबकि तीन बच्चे ससुराल में ही थे। रविवार रात ममता अपनी बेटी नीरू के साथ घर पर थी। पिता महेश पाल और मां राजेश कुमारी खेत पर गेहूं की कटाई के लिए गए हुए थे ।रात 1:00 बजे करीब पति सुखबीर बाइक से ससुराल पहुंच गया ।ससुराल में उसने ममता से झगड़ा किया ।दोनों के बीच मारपीट भी हुई ।बाद में उसने ममता की गोली मारकर हत्या कर दी ।गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोग जाग गए और सूचना खेत पर काम कर रहे माता-पिता को दी। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। जिंदा समझकर ममता को इलाज के लिए अस्पताल ले गए ।जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया ।पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया ।मोहम्मदाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज भाटी ने बताया ।कि घटना के बाद सुखबीर अपने घर जाकर सो गया। सुखबीर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
रिपोर्टर = दीपक कुमार – फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes