FARRUKHABAD NEWS स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही : – क्षयःरोग से पीडित महिला मरीज को खिलाई गई एक्सपायरी डेट की दवा

Picsart 24 06 29 06 43 56 711

Farrukhabad news- गरीब मरीज की दवा खाने से बिगडी हालत – विभाग से शिकायत किन्तु जिम्मेदार अपना रहे उदासीन रवैया

फर्रुखाबाद ।
स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई । टीवी रोग पीडित महिला मरीज को दी जा रही एक्सपायरी डेट दवा । यह घोर लापरवाही कर एक महिला को दवा खिलाई जा रही थी । टीवी की बीमारी से ग्रसित महिला को आशा द्वारा एक्सपायर दवा खिलाए जाने का मामला सामने आया है ।महिला ने मामले में शिकायत भी की है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है । महिला के पति ने अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है । राजेपुर क्षेत्र के गांव करनपुरदत्त निवासी ममता का टीवी का इलाज चल रहा है । उसके पति धर्मेंद्र दिल्ली में नौकरी करते हैं । बीते कई माह से ममता का टीवी रोग से पीडित चल रही है । गत माह से ही उसे दवा आशा दे रही थी । ममता ने बताया कि तीन दिन पूर्व वह सीएससी राजेपुर से दवा लेने गई थी । लेकिन दवा नहीं मिली । ममता ने बताया कि वह 8 दिन की दवा लेकर आशा से आई थी । जब दवा नहीं मिली तो उसका पति धर्मेंद्र आशा के घर पहुंचा ।आशा ने जो दवा दी थी। वह मार्च 2024 में एक्सपायर हो चुकी थी ।धर्मेंद्र ने बताया कि पूर्व में भी एक्सपायर दबा दी गई ।जिसकी जानकारी न होने पर जब ममता ने दवा खाई ,तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। मरीज ममता के पति धर्मेद्र ने लापरवाही करने वालों की जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत कर कार्यवाही की गुहार लगाई है । इस संबंध में सीएससी डॉक्टर आरिफ सिद्दीकी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है । शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। यह बदहाल स्थिति का मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर क्षेत्र का बताया गया है ।
रिपोर्टर = दीपक कुमार – फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes