KAIIMGANJ NEWS- डीएम व क्षेत्रीय विधायक तथा अन्य अधिकारियों के सामने जैसे ही ग्रामीण ने अपने शरीर पर पेट्रोल डाला – मचा हडकंप – पुलिस तथा अन्य कर्मचारियों ने माचिस छीन बचाई अनहोनी घटना
कायमगंज / फर्रुखाबाद
तहसील कायमगंज सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उस समय मची हडकंप के साथ नाजुक स्थिति उत्पन्न होती दिखाई दी । जब जिलाधिकारी जन समस्याएँ सुन रहे थे । उसी समय कंपिल क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर तिहैइया से संबंद्ध मजरा मिलिकिया निवासी संदीप कुमार उदास मन से हाथ में प्रार्थना पत्र ले डीएम के सामने अपनी फरियाद लेकर पहुंचा ।

उसने डीएम डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी के सामने शिकायत पत्र रखा और वह डबडवाई आंखों तथा रुंधे गले से अपनी बात कहने का प्रयास करते ही भावुक हो गया । उसने बैग खोला और उसमें रखी पेट्रोल से भरी बोतल निकालकर अपने ऊपर छिड़क ली। जैसे ही वह माचिस जलाकर खुद को आग लगाने की कोशिश करने लगा वैसे ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और तहसील स्टाफ ने तुरंत बगैर समय गवांए उसके हाथ से माचिस छीन कर उसे कब्जे में ले लिया । साथ उसके ऊपर पानी डालकर शांत कराने की कोशिश की । इस अजीबोगरीब घटना के समय सभागार में जिलाधिकारी के साथ एसपी आलोक कुमार प्रियदर्शी और क्षेत्रीय विधायक डॉ. सुरभि गंगवार भी मौजूद थीं। अचानक हुई इस घटना से सभागार में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिसकर्मियों ने संदीप को कस्बा चौकी ले जाकर निगरानी में रखा। वहां पूछताछ के दौरान संदीप फूट-फूटकर रो पड़ा। उसने बताया कि गांव के कुछ दबंग लोग उसकी पुश्तैनी जमीन और सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा किए हुए हैं। कई बार शिकायती पत्र देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। उसके अनुसार हरबार संबंधित सरकारी कर्मचारियों ने न्याय दिलाने की बजाय दबंगों से मिलकर सही ढंग से न्यायसंगत कार्यवाही नहीं की । इससे वह अब निराश हो गया है अगर उसे न्याय नहीं मिला तो उसके सामने आत्म हत्या के शिवाय कोई और उपाय ही नहीं बचा है । रो – रो कर वह बार – बार न्याय की ही गुहार लगा रहा था ।
इनसेट : –
आम रास्ता और पीडित की निजी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे का है विवाद
कायमगंज –
आज भी संदीप कुमार ने जो प्रार्थना पत्र दिया है उसमें उसने वही अपनी पुरानी फरियाद को लेकर कहा है कि गांव के चार लोगों द्वारा चकमार्ग, सार्वजनिक रास्ते और पुश्तैनी जमीन पर कब्जा किया गया है। वर्ष 2020 में भी इन दबंगों ने रास्ता बंद करने की कोशिश की थी ।, जिसे तत्कालीन जिलाधिकारी ने खुलवाया था। संदीप ने उस आदेश की प्रति भी प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न की है। संदीप का कहना है कि इसके बाद आरोपियों ने फिर से रास्ते पर कब्जा कर लिया और अब उसकी जमीन पर भी अतिक्रमण कर लिया गया है। वह एक मार्च को भी समाधान दिवस में शिकायत कर चुका है ।, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आर्थिक तंगी से जूझ रहा संदीप खुद को प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार बता कर संबंधित कर्मचारियों की भृष्ट कारगुजारियों की रो – रो कर पोल खोल रहा था । फिलहाल इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी श्री द्विवेदी ने एसडीएम तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी को तत्काल मौके पर पहुंच कर जांच करने का आदेश दिया है । उन्होंने कहा कि जांच से ही पता चलेगा कि संदीप की शिकायत सही है । जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध शीघ्र आवश्यक कार्यवाही होगी ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव/दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb