FARRUKHABAD NEWS- बोले राजनीति में टिकट कटने पर नहीं होना चाहिए इतना भावुक
फर्रुखाबाद: – ( द एंड टाइम्स न्यूज )
राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के संस्थापक पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को अपनी सांसद बेटी संघमित्रा का सार्वजनिक मंच पर आंशू बहाना रास नहीं आया। श्री मौर्य ने नाराजगी जाहिर करते हुए बेटी को डांट लगाते हुए कहा कि संघमित्रा को ऐसा नहीं करना चाहिए ।राजनीति में ऐसे उतार-चढ़ाव आते रहते हैं । स्वामी प्रसाद मौर्य ने मीडिया से वार्ता के दौरान यहां तक कहा कि रोना धोना ओछी हरकतें नहीं है ।श्री मौर्य ने कहा कि पार्टी टिकट काटती है तो इस पर किसी को रोने का अधिकार नहीं है। मैं इस तरह के राजनीतिक आचरण को पसंद नहीं करता। मालूम हो कि संघमित्रा मौर्य बदायूं से भाजपा सांसद है । लेकिन इस बार भाजपा ने उनका टिकट काटकर दुर्विजय सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया है। बदायूं में मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में संघमित्रा मंच पर फूट-फूट कर रो पड़ी थीं । समाजवादी पार्टी छोड़ने के बाद जनपद फर्रुखाबाद में स्वामी प्रसाद मौर्य का राजनीतिक जनाधार खत्म हो रहा है। उनके समर्थक अब सपा प्रत्याशी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य का चुनाव प्रचार कर रहे हैं ।सपा छोड़ने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य राजनीतिक अनिश्चितता से गुजर रहे हैं । बीते विधानसभा चुनाव में स्वामी प्रसाद मौर्य का चुनाव प्रचार करने के कारण ही संघमित्रा मौर्य का भाजपा से पत्ता साफ हो गया। इसी के साथ फिलहाल उनकी राजनीति भी अनिश्चितता के भंवर में फस सी गई है । जानकारों का मानना है कि संघमित्रा शायद इस बात को पहले समझ नहीं पाई । यदि समझ गईं होती तो समय रहते कोई न कोई राजनैतिक विकल्प तलाश ही लेतीं ।
रिपोर्टर = दीपक कुमार – फर्रुखाबाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb