Farrukhabad news-आज की चपेट में आकर दो बकरे भी जलकर मरे
फर्रुखाबाद 2 अप्रैल 2024
अग्निकांड की यह भीषण घटना रात को जनपद के थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव मंझा की मढैयां में हुई । इस गांव के निवासी मातादीन पुत्र बालकराम का गांव में झोपड़ी नुमा आवास है । बेचारा गरीब अपने बच्चों के साथ इसी झोपडी में रह कर गुजर कर रहा था । अचानक रात में झोपड़ी धूँ – धूँ कर जलने लगी । देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । जिससे झोपड़ी जलकर राख की ढेरी में बदल गई ।आग की लपटों से अपने को घिरा देख घबराए मातादीन अपने बच्चों को लेकर किसी तरह बाहर निकल आए । जिससे वह तो बच गए । लेकिन झोपड़ी में ही बंधे उसके दो कीमती बकरे आग की लपटों से झुलस कर मर गए । उठती आग की लपटें व धुँआ तथा चीख पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे । जहां उन्होंने मिट्टी पानी आदि की बौछारें कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । लेकिन तब तक सब कुछ जलकर तबाह हो चुका था । अग्नि पीडित मातादीन अपनी बेटी के साथ इसी झोपड़ी में रहते थे । इसके अलावा इनके पास दूसरा और कोई मकान नहीं है । मातादीन ने बताया कि उसे आज तक किसी भी सरकारी योजना से आवास उपलब्ध नहीं हुआ है । केवल झोपड़ी थी। वह भी जलकर बर्बाद हो गई । अग्निकांड में एक कुंतल गेहूं – 50 किलो सरसों – गृहस्थी का सारा सामान – एक साइकिल तथा 15 हजार रुपए नकद – कपड़ा – बिस्तर आदि सब कुछ जल गया । अब बेचारे के पास न रहने को जगह बची और ना ही पहनने के लिए कपड़े न विछाने के लिए विस्तर – लेटने के लिए चारपाई यहां तक की दो वक्त की रोटी के लिए भी अब कुछ शेष नहीं बचा है । घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार अमृतपुर द्वारा बताया गया कि अग्निकांड से हुई क्षति का आंकलन करने के लिए राजस्व कर्मियों को भेजा गया है । वहीं उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने कहा कि अग्नि पीड़ित को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्टर = दीपक कुमार यादव – फर्रुखाबाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb