शमशाबाद से मनोज सक्सेना की रिपोर्ट
शमशाबाद फर्रुखाबाद 9 जून 20-22
गुरुवार को पुलिस और ग्रामीणों में हाथापाई हो गयी।विवाद इतना बड़ा कि ग्रामीण हिंसा पर उतारू हुए तो पुलिस ने ग्रामीणों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वही पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की है।
गुरुवार को दशहरा पर्व पर सूर्यांश पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी पपड़ी कोतवाली कायमगंज अपने ट्रैक्टर से गांव के व परिजनों के साथ गंगा स्नान कराने ढाई घाट शमशाबाद जा रहा था। पुल के निकट ग्राम जमुनियन नगला बाजिदपुर निवासी रामबीर पुत्र हरवीर सिंह जो बुग्गी लेकर जा रहा था। टै्रक्टर का बुग्गी में कट लग जाने से पलटते-पलटते बची। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। सूचना पर पहुंची शमसाबाद पुलिस ने मामले को रफा-दफा करा दिया। इस बात की जानकारी जब बुग्गी चालक के परिजनों व समर्थकों को हुई तो उन्होंने टै्रक्टर को घेर लिया और मारपीट शुरु हो गई। टै्रक्टर चालक सूर्यांश ने फोन से सूचना अपने परिजनों को दी। परिजन गांव वालों के साथ बोलेरों से पहुंच गये और दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं माने। इस दौरान एक पक्ष के अवध पाल को चोट लगने से हालत बिगड़ गई। उपद्रव कर रहे लोग पुलिस से भी भिड़ गये। यहां तक की हाथापाई व धक्कामुक्की भी होने लगी। थानाध्यक्ष की गाड़ी भी घेर ली। सूचना मिलते ही अन्य पुलिस कर्मी पहुंच गये और पुलिस ने उपद्रव कर रहे लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान हिरासत में लिये गये अवध पाल की हालत बिगडऩे पर पुलिस के पसीना आ गया। पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत में सुधार होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने मारपीट के आरोपियों में सूर्यांश पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी पपड़ी कोतवाली कायमगंज, अमित पाल पुत्र श्रीराम निवासी झकरैली थाना कलान जनपद शाहजहांपुर, रामवीर पुत्र हरवीर सिंह निवासी जमुनियन नगला वाजिदपुर थाना शमशाबाद, अनुज पुत्र श्रीपाल निवासी मई हादीदादपुर कोतवाली कायमगंज तथा गोविंद पुत्र झंडू निवासी नगला पाती थाना शमशाबाद सहित 5 लोगों के खिलाफ पुलिस ने शांति भंग की कार्यवाही की।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb