Farrukhabad news – हादसों की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवारों में मचा कोहराम
कमालगंज / फर्रुखाबाद
कमालगंज क्षेत्र में बीती रात दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ही घटनाओं में अज्ञात वाहनों की टक्कर सामने आई है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पहली घटना रात करीब 10:30 बजे ग्राम कतरौली पट्टी के पास हुई। कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी प्रमोद अपने साथी सर्वेश के साथ बाइक से कमालगंज से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही खुदागंज चौकी प्रभारी अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल सर्वेश को प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। दूसरी दुर्घटना बघार नाले के पास हुई, जहां कानपुर निवासी गंगाराम की जान चली गई। गंगाराम अपने भतीजे शिवा के साथ फर्रुखाबाद में हलवाई का काम करता था और काम खत्म कर बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों घायलों को तुरंत सीएचसी कमालगंज पहुंचाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान गंगाराम ने दम तोड़ दिया, जबकि शिवा की हालत गंभीर बनी हुई है।
दोनों घटनाओं की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने अज्ञात वाहनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
रिपोर्टर :- दीपक कुमार यादव – फर्रुखाबाद –

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep