फर्रुखाबाद- 10 दिसंबर 2022 (द एंड टाइम्स न्यूज़)
नव वर्ष 2023 के प्रथम माह जनवरी तक, 2022 के अंतिम महीने दिसंबर से शुरू हो रही स्थानीय नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया लगभग पूरी हो जाएगी। संभवतः चुनावी नजरिए से या फिर जिले की कानून व्यवस्था को सही बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद फर्रुखाबाद के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जिले के पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर कर दिए।
अभी कुछ दिनों पूर्व ही 56 पुलिस कर्मियों के तबादले के बाद शनिवार को 12 चौकी प्रभारियों सहित 29 उपनिरीक्षकों के ट्रांसफर की लिस्ट जारी कर दी गई है।
जारी तबादला सूची के अनुसार पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर दिलीप कुमार बिंद की न्यायालय सुरक्षा प्रभारी पद पर तैनाती की गई। रेलवे रोड चौकी इंचार्ज दिनेश यादव को कोतवाली फर्रुखाबाद से संबद्ध किया गया। इसी प्रकार आईटीआई चौकी प्रभारी मोहम्मद सरताज को थाना कंपिल स्थानान्तरित किया गया है। पल्ला चौकी इंचार्ज उदयवीर का थाना अमृतपुर के लिए तबादला किया गया। कर्नलगंज चौकी इंचार्ज रहमत खान को मीडिया सेल का प्रभारी बनाया गया। याकूतगंज चौकी इंचार्ज प्रशांत कुमार को थाना कमालगंज भेजा गया। सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी सोहेल खान को थाना मऊदरवाजा का वरिष्ठ उपनिरीक्षक पद पर नयी तैनाती दी गयी है।
इसी प्रकार सिविल लाइन चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह को कोतवाली फतेहगढ़ से संबद्ध किया गया। मेडिकल चौकी इंचार्ज नितिन कुमार यादव को कोतवाली कायमगंज भेजा गया। बीबीगंज चौकी इंचार्ज मुनीर खान का थाना नवाबगंज के लिए तबादला किया गया। पखना चौकी इंचार्ज किरण पाल नागर को बीबीगंज चौकी का प्रभारी बनाया गया। थाना अमृतपुर की महिला उपनिरीक्षक सुधा पाल की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज पद पर तैनाती की गई।
तबादला सूची के अनुसार थाना कंपिल के उपनिरीक्षक दीपक द्विवेदी को रेलवे रोड चौकी का प्रभारी बनाया गया। पुलिस लाइन के उपनिरीक्षक प्रताप सिंह की आईटीआई चौकी इंचार्ज पद पर तैनाती की गई। थाना कमालगंज के उप निरीक्षक अनिल कुमार प्रजापति को याकूतगंज चौकी का इंचार्ज बनाया गया। थाना मऊदरवाजा के वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगदीश वर्मा की सेंट्रल जेल चौकी इंचार्ज पद पर तैनाती की गई।
कोतवाली कायमगंज के उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार कश्यप को कायमगंज मंडी चौकी का इंचार्ज बनाया गया। कायमगंज मंडी चौकी प्रभारी अनिल कुमार शर्मा को पांचाल घाट पुलिस चौकी का इंचार्ज बनाया गया। पांचाल घाट चौकी इंचार्ज योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव की पल्ला चौकी इंचार्ज पद पर नियुक्ति की गई।
कोतवाली फतेहगढ़ के उपनिरीक्षक दिलीप कुमार को बजरिया पुलिस चौकी का इंचार्ज बनाया गया। थाना अमृतपुर के उपनिरीक्षक जितेंद्र पटेल की मेडिकल चौकी इंचार्ज पद पर तैनाती की गई। पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक रामाशंकर पांचाल की पखना पुलिस चौकी इंचार्ज पद पर तैनाती की गई। मीडिया सेल प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत कुमार की कर्नलगंज चौकी इंचार्ज पद पर तैनाती की गई।
थाना अमृतपुर के दरोगा प्रमोद कुमार यादव को थाना नवाबगंज थाना नवाबगंज के उपनिरीक्षक र्न सिंह को थाना अमृतपुर भेजा गया। सेशन हवालात के उपनिरीक्षक विवेक कुमार का तबादला थाना नवाबगंज किया गया। जोनल रिजर्व में नियुक्त उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव को कोतवाली फर्रुखाबाद भेजते हुए, पुलिस लाइन से उप निरीक्षक सुरेश सिंह की जोनल रिजर्व में नियुत्ति की गई। यूपी 112 से उपनिरीक्षक आदित्य कुमार को सेशन हवालात पर तैनात किया गया है।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb