शमसाबाद फर्रुखाबाद 29 जून 2022 मजदूरी कराने के बाद रात में ही भगा दिए जाने तथा मजदूरी मांगने पर आरोपी ठेकेदार द्वारा गाली गलौज बिरोध करने पर हाथ पैर तोड़ कर जानमाल की धमकी । पीड़ित आधा दर्जन से अधिक मजदूरों ने शमशाबाद थाना पुलिस को आरोपी ठेकेदार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मजदूरों के अनुसार मजदूरी के लिये चेन्नई ले गया था। ठेकेदार ने रात्रि के अंधेरे में भगा दिया जब मजदूरी की मांग की तो ठेकेदार ने गलीगलौज कर दी । हाथ पैर तोड़ने की धमकी दी।जानकारी के अनुसार शमशाबाद क्षेत्र के रहने वाले अंकित पुत्र रमन नरेश प्रभात पुत्र मोर सिंह रणधीर पुत्र मुन्नालाल बृजेश कुमार पुत्र दलसिंह नेता पुत्र प्रेम सागर संजीव पुत्र रामप्रकाश तथा कैलाश पुत्र बाबूराम सहित सात लोगों ने ठेकेदार बॉबी पुत्र सीताराम निवासी भुलभुला गंज अकबरपुर दामोदर के खिलाफ शमसाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा ।आरोपी ठेकेदार द्वारा को मजदूरों को ₹800 मजदूरी तथा खाना खर्चा देने के नाम पर चेन्नई बुला ले गया था ।आरोप 8 दिनों तक काम कराए जाने के बाद ठेकेदार द्वारा रात्रि के ही दौरान सभी मजदूरों को भगा दिया गया। मजदूरों के अनुसार जब ठेकेदार से बकाया मजदूरी की मांग की गई तो उसने घर आकर मजदूरी देने की बात कही आरोप है किसी तरह मजदूर अपने घर तक पहुंचे और जब उन्हें पता चला कि ठेकेदार घर पर आ गया। तो वे मजदूरी लेने के लिए उसके घर पहुंचे जहां मजदूरी मांगने पर ठेकेदार तथा उसके पिता द्वारा गाली गलौज कर मजदूरी देने से इंकार कर दिया गया विरोध करने पर हाथ पैर तोड़ दिए जाने की धमकी दी ।मजदूरों के अनुसार ठेकेदार से ₹800 प्रति मजदूर तथा खाना खर्चा के हिसाब से प्रतिदिन मजदूरी तय की गई थी। वर्तमान में प्रति मजदूर ₹56 00 मजदूरी प्लस ₹28 00 किराया कुल 8400 सो रुपए प्रति मजदूर की मजदूरी हुई जबकि ठेकेदार द्वारा गाली गलौज करते हुए मजदूरी देने से साफ इनकार कर दिया गया । विरोध करने पर ठेकेदार तथा उसके पिता द्वारा हाथ पैर तोड़ कर जानमाल की धमकी दी गई । पीड़ित मजदूरों ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
शमशाबाद से मनोज सक्सेना की रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb