– इस निंदनीय कृत्य की जन सामान्य में हो रही चर्चा , किंतु फिर भी सक्षम विभागीय अधिकारी अब तक न जाने क्यों बंद किए बैठे हैं दोनों आंखें
फर्रुखाबाद 3 अक्टूबर 2022
राष्ट्रध्वज का ऐसा खुला अपमान करने वाला कोई अनपढ़ या अनजान व्यक्ति नहीं है ।अवसर था ,राष्ट्रीय पर्व 2 अक्टूबर पर महात्मा गांधी तथा देश के दूसरे प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाने का। पूरा राष्ट्र अपने दोनों महापुरुषों को श्रद्धा पूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा था । परंपरा तथा नियम के अनुसार प्रत्येक सरकारी ,अर्ध सरकारी और सभी शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्र ध्वज फहरा कर राष्ट्रगान के साथ जयंती मनाने का । लेकिन जनपद फर्रुखाबाद के विकास खंड शमशाबाद के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका जो न तो अनपढ़ कहीं जा सकती हैं और ना ही नासमझ ।क्योंकि स्नातक के बाद टीचर की ट्रेनिंग बीटीसी अथवा B.Ed या फिर कोई दूसरी ट्रेनिंग करके टेट और सुपर टेट जैसे टेस्ट पास कर परिषदीय स्कूलों में सहायक अध्यापक पद पर शिक्षक की नियुक्ति होती है। तो फिर भला ऐसे शिक्षक को यह ज्ञान भी ना हो कि राष्ट्रीय ध्वज फहराते समय कौन सा ध्वज का भाग ध्वज दंड के ऊपरी भाग पर सुशोभित रहेगा और मध्य में तथा नीचे किस रंग वाला भाग होना चाहिए। यह बात तो एक सामान्य व्यक्ति की जान सकता है । लेकिन विडंबना है कि विकासखंड शमशाबाद के प्राथमिक विद्यालय अलेपुर पीत धोलेश्वर में यहां की शिक्षिका 2 अक्टूबर के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा लगा कर फहरा रही हैं । क्या उन्हें इतना भी ज्ञान नहीं है कि राष्ट्र का प्रतीक पूरे भारतवर्ष के सम्मान से जुड़ा हुआ राष्ट्रध्वज को किस तरह लगाकर फहराना चाहिए। यदि वास्तव में इस अध्यापिका को इतना नहीं मालूम है, तो फिर विभाग में इन्हें नियुक्ति कैसे मिल गई । यह एक विचारणीय प्रश्न पैदा होता है? जन चर्चाओं में शिक्षिका के इस कृत्य की निंदा हो रही है। किंतु फिर भी विकासखंड शमशाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को साथ ही स्थानीय प्रशासन को यह कृत्य अब तक दिखाई नहीं दिया। यह उससे बड़ी विडंबना बन चुकी है। राष्ट्र ध्वज का अपमान कोई सामान्य घटना नहीं है। यह राष्ट्र की आन बान और शान से जुड़ी हुई बात है । इसलिए क्षेत्र के बुद्धिजीवी इस कृत्य की निंदा करते हुए राष्ट्रध्वज का अपमान करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट =जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb