शमसाबाद /फर्रुखाबाद 22 जुलाई 2022
परीक्षा में मोबाइल लाए छात्र की ली गई जामा तलाशी से भड़के परीक्षार्थी ने ईट पत्थर चलाकर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष का सिर फोड दिया । अध्यक्ष ने छात्र पर पहले से ही खुन्नस रखने का आरोप लगाकर पुलिस को मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। दी गई जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नैगमा ललौर में स्थित भैयामहाविद्यालय ,जहां बी एस सी सेकेंडियर की परीक्षाएं चल रही हैं। गुरुवार को रसायन विज्ञान की परीक्षाएं चल रही थी। सुबह 9:00 बजे के करीब छात्रों को कॉपियों का वितरण किया गया। उसके बाद प्रश्न पत्र दिए गए थे । उसी समय क्षेत्र के ग्राम रोशनाबाद निवासी प्रशांत पुत्र धरन धीर जो इसी महा विद्यालय में बीएससी सेकेंडियर का छात्र है। गुरुवार को परीक्षा देने आया था। जिस समय परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्रों का वितरण किया जा रहा था। उसी दौरान आरोपी छात्र को भी कॉपी तथा पेपर दिया गया था। कॉपी पेपर पाने के बाद छात्र इधर-उधर देखने लगा। परीक्षा नियम के अनुसार छात्रों की जामा तलासी ली जा रही थी। उसी दौरान मौका पाते ही छात्र कमरे से भाग खड़ा हुआ । जामा तलाशी लेने वाले शिक्षकों का कहना था,कि छात्र के पास मोबाइल था ।मोबाइल लाने का विरोध किया गया । इससे पूर्व में भी छात्र मोबाइल लेकर आया था। तब भी छात्र को हिदायत दी गई थी । छात्र के पास मोबाइल होने और जामा तलाशी में पकड़े जाने को लेकर छात्र घबरा गया और पेपर कॉपी लेकर कमरे से भागा खडा हुआ। विद्यालय स्टाफ द्वारा भाग रहे छात्रों को पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन छात्र भागता ही रहा ।उसी दौरान अध्यक्ष राजबीर सिंह ने छात्र को रोकने का प्रयास किया ।आरोप है कि भाग रहे छात्र द्वारा ईट पत्थर फेंके गए । चेयरमैन के सिर में लगने से बे लहूलुहान हो गए। छात्र द्वारा किए गए पथराव में चेयरमैन के घायल होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। अफरातफरी के माहौल के बीच छात्र को पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन छात्र विद्यालय के बंद गेट के छोटे निकास के रास्ते निकलकर भाग गया। यह भी बताया गया कि विद्यालय गेट पर सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात किया गया था। जो पिछले कुछ समय से वहां नहीं था। जिससे छात्र को भागने में सफलता मिल गई। इस घटना के बाद छात्र-छात्राओं की जुबान पर तरह-तरह की चर्चाएं थी। महाविद्यालय के चेयरमैन राजबीर सिंह पुत्र भैया लाल ग्राम टिकुरियन नगला सेन्ट्रल जेल कोतवाली फर्रूखाबाद ने आरोपी छात्र के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। चेयरमैन के अनुसार आरोपी छात्र अपराधी किस्म का है। उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं । प्रभारी थानाध्यक्ष शमसाबाद मनोज कुमार भाटी ने बताया कि आरोपी छात्र के खिलाफ तहरीर दी गई है ।मामले की जांच की जा रही है।
रिपोर्ट मनोज सक्सेना शमसाबाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb