फर्रुखाबाद 14 दिसंबर 2022
लूट करने का नया अंदाज अपनाकर लुटेरों ने कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला जाफरी में महिला के गले में पड़ी चैन लूट ली। घटना को अंजाम दे बेखौफ लुटेरे मौके से फरार भी हो गए। लेकिन घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी थी।
मामले की रिपोर्ट मोहल्ला जाफरी निवासी बबलू कनौजिया की पत्नी गीता ने अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध दर्ज कराई। पीड़िता के अनुसार आज सुबह 7. 55 बजे दो युवक उसके यहां आए। उन्होंने दरवाजे पर लगी बेल बजाई।
एक युवक के पास पिट्ठू बैग था ।उसी युवक ने गीता से कहा कि जहां से आपका बिजली का सामान खरीदा गया है। वहां से आपके लिए गिफ्ट आया है। महिला ने गेट खोल कर गिफ्ट ले लिया। जिस समय लुटेरे महिला के घर पहुंचे। उस वक्त गृह स्वामी ड्यूटी करने चला गया था तथा उसके बच्चे स्कूल गए थे ।महिला घर पर अकेली थी। गिफ्ट देने के बाद लुटेरे ने कहा कि एक गिलास पानी पिला दीजिए। महिला घर के अंदर गई और गिलास में पानी लेकर आ रही थी। उसी समय लुटेरों ने घर में घुसकर महिला की गर्दन पकड़ कर दबोच लिया और गले में पड़ी सोने की चैन तोड़कर मौके से फरार हो गए। महिला के अनुसार दोनों लुटेरे काली ड्रेस पहने थे। तथा चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे । शोर-शराबा सुनकर पड़ोस के लोग भी कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंच गए। लुटेरों ने जिस तरह घटना को अंजाम दिया उनकी सारी करतूत बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे मैं कैद हो गई हैं। जो लुटेरा पीठ पर बैग लगाए था। उसी ने आकर पहले दरवाजे पर लगी घंटी बजाई ।उसके तुरंत बाद उसका दूसरा साथी भी मौके पर पहुंच गया। इस तरह लुटेरों ने लूट का नया अंदाज अपनाते हुए घटना को नाटकीय ढंग से अंजाम दिया। लेकिन उनकी सारी हरकतें लगभग 2:15 मिनट के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो चुकी है। घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस की तीन टीमें गठित कर घटना का खुलासा करते हुए शातिर अंदाज लुटेरों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है ।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव /दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb