शासन द्वारा खाद्य तेलों तथा तिलहनी वस्तुओं की अधिकतम भंडारण सीमा की निर्धारित

Picsart 22 04 16 09 59 23 632

फर्रुखाबाद 16 अप्रैल 2022
हर व्यक्ति द्वारा उपयोग में लाए जाने के कारण खाद्य तेलों तथा उससे संबंधित वस्तुओं के भंडारण में आए दिन अनियमितताएं पाई जाती हैं। सीमा निर्धारित ना होने के कारण कारोबारी अधिक मुनाफा कमाने के लालच में बहुत बड़े स्तर पर भंडारण करने लगते हैं। जिससे बाजार में खाद्य तेलों का मूल्य कभी-कभी आसमान छूने लगता है। परिणाम स्वरूप इसका सीधा असर आम उपभोक्ता पर ही पड़ता है । उपभोक्ताओं को राहत दिलाने साथ ही अप्रत्यक्ष रूप से कालाबाजारी की रोकथाम करने के लिए शासन ने भंडारण सीमा तय कर दी है। जारी नवीनतम आदेश का पालन करते हुए अब कोई भी खुदरा या थोक व्यापारी निर्धारित सीमा से अधिक का भंडारण नहीं कर सकता है । यदि व्यापारी इस नियम का उल्लंघन करता हुआ पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा सकेगी। भंडारण सीमा फुटकर तथा थोक दोनों ही प्रकार के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है । उसके अनुसार फुटकर विक्रेता 30 कुंटल खाद्य तेल या 100 कुंटल तिलहन, वही थोक कारोबारी अधिकतम 500 कुंटल खाद्य तेल या 2000 कुंटल तिलहन का भंडारण एक समय में कर सकता है। इस संबंध में केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय और शर्करा एवं खाद्य तेल निदेशालय की ओर से एक अप्रैल से 31 दिसंबर तक के लिए खाद्य तेल व तिलहन की अधिकतम भंडारण सीमा निर्धारण के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए । इस बाबत खाद्य आयुक्त की ओर से जिलाधिकारी को संबोधित शासनादेश में भंडारण सीमा का उल्लेख स्पष्ट रूप से कर दिया गया है। यह भी स्पष्ट कर दिया गया है की यदि किसी विक्रेता के पास निर्धारित से अधिक खाद्य तेल या तिलहन का स्टाक उपलब्ध है, तो उसे इसकी घोषणा सार्वजनिक वितरण विभाग के पोर्टल पर करनी होगी। आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए जिलाधिकारी के नेतृत्व में खाद्य तथा रसद विभाग, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर दाल, तिलहन एवं खाद्य तेलों के व्यापारियों के स्टाक की सघन चेकिंग कराई जाएगी। यह अभियान अगले माह मई की 1 तारीख से शुरू होने की संभावना है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes