Shamshabad news–शमशाबाद /फर्रुखाबाद ।
वन विभाग तथा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही का फायदा उठाते हुए एक लकड़ी माफिया ने हरे भरे 8 बीघा रकबा में खड़े आम के बाग को काटकर वीरान कर दिया l जब कि वन अधिकारी कह रहे हैं कि पेड काटे जाने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है ।
शमशाबाद क्षेत्र में लकड़ी माफियाओ के हौसले बुलंद है । जहां एक ओर पुलिस विभाग की अनदेखी लकड़ी माफियाओ को अवैध कटान की प्रक्रिया में धार दे रही है । बही दूसरी ओर बनाधिकारियों की लापरवाही शमसाबाद में धरती की हरियाली उजाड़ने की खास वजह बन रही है । सूत्रों के मुताबिक अभी तक गंगा कटरी क्षेत्र में लकड़ी माफियाओ के हौसले बुलंद थे । किन्तु धीरे-धीरे अब ऊपरी इस क्षेत्र में भी लकड़ी माफिया पैर पसारते हुए धरती की हरियाली उजाड़ने में सक्रिय भूमिका निभाने लगे हैं । इसका जीता जागता उदाहरण भी शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम नगला गोदाम के निकट ग्राम बरझाला से नगला गोदाम की ओर जाने वाले मार्ग के पास देखने को मिला । बताया गया है कि यहां से जाने वाले नलकूप के रास्ते के पास। राजेश कुमार का आठ बीघा खेत है ।जिसमे आम का बाग था । कायमगंज क्षेत्र के ग्राम बरझाला निवासी एक लकड़ी माफिया द्वारा आम के हरे भरे पेड़ों का सौदा किया गया । जिसे आरे चलवाकर रातों रात कटवा दिया गया । जानकारी होने पर जब समाचार प्रतिनिधियों ने मौके पर दस्तक दी , तो यहां बड़ी संख्या में आम के पेड़ काटे गए पाए गए । जड़ों के निशान मिटाने के लिए जेसीबी का सहारा लिया गया । इसके बावजूद 11 पेड़ों की जड़े देखी गई । बताते है ग्रामीणों तथा समाचार प्रतिनिधियों की नजरों से बचाने के लिए शेष 11 जड़ों को भी निकलवाए जाने की व्यवस्था की गई थी ।तब तक ग्रामीणों में शोर मच गया और लकड़ी माफिया उपकरणों के साथ फरार हो गए । बताते है बाग में कई हरे भरे आम के पेड़ थे । जिन्हें कटवाकर लकड़ी माफिया द्वारा रातों-रात ट्रैक्टर ट्राली के जरिए ठिकाने लगा दिया गया । उधर नाम न छापने की शर्त पर एक लकड़ी माफिया ने बताया कि बन विभाग के कुछ बनाधिकारियो व कर्मचारियों की सह पर लकड़ी के अवैध कटान का कार्य जारी है । बन विभाग के दरोगा जहीर खां से जानकारी की गई तो उनका कहना था कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है ।आप लोगों द्वारा सूचना दी गई । जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb