शमशाबाद से मनोज सक्सेना की रिपोर्ट
शमसाबाद फर्रुखाबाद 14 जून 2022 सरकार का स्वच्छ भारत मिशन अधूरा शौचालय में भरे उपले खेत खलिहान बन रहे ग्रामीणों के लिये शौच क्रिया के अड्डे पुरूष ही नहीं महिलाएं भी खेत खलिहानों में नित्य क्रिया को मजबूर।
उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीणों के विकास को लेकर कृत संकल्पबत है। उत्थान और विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रही है। यहां तक कि ग्रामीण विकास के नाम पर हजारों लाखों रुपए पानी की तरह बहाकर ग्रामीणों को जरूरतों के अनुरूप शौचालय उपलब्ध करा आम लोगो को स्वच्छता का संदेश दे रही है। मगर ग्रामीण जो सरकार के सारे अरमानों पर पानी फेरते हुए घर परिवार की इज्जत दांव पर लगाते हुए शौचालय का उपयोग न कर खुले में शौच जाकर संक्रामक बीमारियों को बढ़ाबा दे रहे है । जिसका उदाहरण हमारे बिकास खंड शमसाबाद के ग्राम ख्वाजा अहमदपुर कटिया में देखने को मिला। शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम ख़्वाजा अहमदपुर कटिया संवाददाता ने जब एक ग्रामीण के घर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम विकास के अंतर्गत उपलब्ध कराया गया शौचालय शौचालय तो नजर नहीं आया हां इतना जरूर शौचालय के अंदर उपले जरूर भरे हुए नजर आए। ग्रामीण संतराम पुत्र बालक राम लोधी घर के पास बनाए गए शौचालय के अंदर उपले भरे पाए गए। इस संबंध में जब ग्रामीण से बात की गई तो ग्रामीण का कहना था शौचालय क्षतिग्रस्त हो चुका है इसलिए उसमें कंडे भर दिए गए। सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान के जरिए इसलिए शौचालय उपलब्ध कराया गया था घर परिबार के सदस्य गंदगी से बचें खुले में शौच की बजाय शौचालय का प्रयोग करें। सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए शौचालय जिसका उपयोग करने से आम जनमानस संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रहता है बही गंदगी से भी निजात मिलती है। जबकि गंदगी से संक्रामक बीमारिया होती है। लोग जानलेना बीमारियों के शिकार हो जाते है कभी कभी यही संक्रामक बीमारिया लोगो की मौत का कारण बन जाती है स्वच्छता अभियान के अंतर्गत वर्ष दो हजार अट्ठारह उन्नीस में हजारों रुपए की लागत से इज्जत घर का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणो के अनुसार बताते हैं गांव में एक नहीं ऐसे कई मामले है जहां लोग सरकार के स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रहे है । कहीं गंदगी का साम्राज्य था तो कहीं शौचालय टूटा फूटा था कहीं शौचालय का गेट टूटा था ग्रामीणों के घर परिबार की बहू बेटियां खुले में शौच कर स्वच्छता अभियान को बट्टा लगा रहे है प्रशासन को चाहिए सरकार के स्वच्छता अभियान को बट्टा लगाने वाले ग्रामीणों के विरुद्ध जांच और कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb