Farrukhabad news दहला शमसाबाद: 1 KM तक गूंजा बारूदी धमाका, 70 मीटर दूर जा गिरा लोहे का गेट; जिम्मेदार अफसरों के होंठ सिले

Picsart 26 10 01 21 34 47 935

Farrukhabad news फर्रुखाबाद शमशाबा लाडमपुर दोयम इलाके में गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे बारूद का ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला जिसने पूरे इलाके की रूह कंपा दी। आतिशबाजी निर्माण के अड्डे में अचानक हुए भीषण विस्फोट से पूरी इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। धमाका इतना विकराल था कि कोठरी का भारी भरकम लोहे का गेट हवा में 70 मीटर दूर जाकर गिरा और मलबे के परखच्चे दूर-दूर तक बिखर गए। एक किलोमीटर से ज्यादा के दायरे में गूंजे इस धमाके के बाद इलाके में दहशत और भगदड़ मच गई।

​किस्मत से टला बड़ा जानी नुकसान

हादसे के वक्त कारखाने का संचालक व लाइसेंस धारक सफरुद्दीन (निवासी मीरा दरवाजा) मौके पर मौजूद नहीं था, जिसके चलते एक बड़ा खूनी मंजर टल गया। सूचना पर एसडीएम व सीओ कायमगंज, फायर ब्रिगेड और सुरक्षा दस्तों के साथ घटनास्थल पर दौड़े। मलबा इतना भारी था कि उसे साफ करने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ी।

​मलबे से निकले 7 अग्निशामक सिलेंडर, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सुराग

जेसीबी से जब कंक्रीट और ईंटों का ढेर हटाया गया, तो वहां से 7 फायर सेफ्टी सिलेंडर बरामद हुए। इससे साफ जाहिर होता है कि इस तंग जगह पर बड़े पैमाने पर विस्फोटक तैयार किया जा रहा था। शाम 4:55 बजे अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और संचालक से पूछताछ की। वहीं, फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मलबे से बारूद के नमूने व साक्ष्य जुटाए।

​35 साल से सुलग रहा था बारूदी ढेर, सवालों पर अफसरों की रहस्यमयी चुप्पी

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घनी आबादी के पास यह बारूदी कारोबार पिछले साढ़े तीन दशक से बेधड़क चल रहा था। हैरान करने वाली बात यह रही कि इतनी भयानक घटना के बावजूद मौके पर मौजूद प्रशासनिक व पुलिस महकमे का कोई भी बड़ा अफसर कैमरे या मीडिया के सामने मुंह खोलने को तैयार नहीं हुआ। अफसरों की इस रहस्यमयी खामोशी ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या सिस्टम की साठगांठ से यह खेल चल रहा था और अब मामले पर पर्दा डालने की कवायद शुरू हो चुकी है?

​हादसों से भी सबक नहीं ले रहा प्रशासन

फर्रुखाबाद में बारूद के अवैध और असुरक्षित खेल का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले वर्षों में भी जिले में कई जानें इस आग में स्वाहा हो चुकी हैं। इसके बावजूद महकमे की नींद नहीं टूटी। प्रशासनिक अनदेखी का ही नतीजा है कि रिहायशी इलाकों के सीने पर आज भी मौत के बारूदी ढेर सरेआम धधक रहे हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हरदोई के ‘लाल’ नरेश अग्रवाल के 75वें जन्मदिन पर व्यापारियों का सेवा संकल्प: ईंट-भट्ठे पर जरूरतमंदों को बांटे वस्त्र, केक काट मनाया ‘दान दिवस’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश की सियासत के कद्दावर चेहरे और ‘हरदोई के लाल’[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तालाब का पानी सड़क पर, गांव की नालियां जाम; घसिया चिलौली के ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार

KAIMGANJ NEWS –कूड़ा-कचरे से बजबजा रहीं नालियां, बारिश में बढ़ जाती है मुसीबत—जलभराव और गंदगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आर-पार के मूड में आशा बहुएं: मानदेय में वृद्धि न होने पर कार्य बहिष्कार का ऐलान, 5 अक्टूबर को लखनऊ कूच की तैयारी!

KAIMGANJ NEWS  कायमगंज फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य महकमे की रीढ़ मानी जाने वाली आशा बहुओं और आशा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मोह-माया छोड़ो, प्रभु से नाता जोड़ो’: कायमगंज में भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब

KAIMGANJ NEWS –नैमिषारण्य के कथा व्यास शिवानंद भाईश्री बोले—भागवत सिर्फ ग्रंथ नहीं, जिंदगी संवारने का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS झूठे इल्ज़ाम मढ़ने वालों का इसी ज़मीन पर होगा हिसाब: हज़रत मुशीर अहमद क़ादरी की दो-टूक चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में बाबा जूही शाह की 17वीं शरीफ़ पर गूंजा गंगा-जमुनी तहज़ीब का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ज्ञान के मंदिर पर चोरों का डाका: तार काटकर स्कूल में घुसे शातिर, बच्चों के निवाले से लेकर खेल के मैदान तक सब समेटा!

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज के पितौरा में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय को बनाया निशाना; खिड़की-दरवाजे उखाड़कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आस्था के मेले में उठा हास्य का बवंडर: जब निकली अनोखी ‘शव यात्रा’, तो रोने के बजाय ठहाकों से गूंज उठा कस्बा

KAIMGANJ NEWS शीतल सांझी मंडल ने ताजा की दशकों पुरानी लुप्त परंपरा, छाती पीटती ‘रूदाली’[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अपनों की दगाबाजी: दिव्यांग के नाम पर बैंक से उड़ाए ₹1 लाख, क्रेडिट कार्ड बनवाने पहुंचे आमिर के उड़े होश

KAIMGANJ NEWS शातिर रिश्तेदार ने एयरटेल पेमेंट बैंक के जरिए रची साजिश; खराब सिबिल स्कोर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes