Shamshabad news–भरभराकर गिरा मकान मलबे में दबकर पांच लोग हुए घायल

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Shamshabad news–- बेहद गरीब परिवार कई वर्ष पूर्व से करता आ रहा है एक अदद आवास की मांग
शमशाबाद/ फर्रुखाबाद 27 अगस्त 2023 अचानक मकान के ढहने से एक ही परिवार के पांच लोग दबे। चीख पुकार पर मोहल्ले के लोगो ने मलबे में दबे सभी लोगो को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाये जताकर आर्थिक सहायता मुहैया कराई।
बरसात के महीने में कहीं ना कहीं गरीबों के कच्चे मकानों की बलि चढ़ रही है। कहीं किसी का मकान ढह रहा तो किसी का कच्चा आशियाना ढेर हो रहा है। लेकिन दुख इस बात का है एक पक्के मकान का सपना देखने वाले पीड़ित परिवार को पिछले कई वर्षों से सिर्फ लॉलीपॉप दिया जा रहा था। पीड़ित परिवार के मुखिया को सरकारी आवास का लाभ इसलिए नही मिल पा रहा था। क्योंकि बो गरीब था। वर्तमान में आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। भ्रष्टाचार के दौर में किसी को रिश्वत नही दे सका। यही कारण रहा उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका। जिसका खामियाजा आखिरकार पूरे परिवार को भुगतना पड़ा। ताड़ वाली हवेली / वार्ड नंबर 7 तुलसी नगर निवासी पबन कुमार जोशी पत्नी प्रियंका तथा तीन बच्चों के साथ जर्जर मकान के अंदर सो रहा था। बताते है विगत दिनों पूर्व में हुई रिमझिम बरसात जिसमे उसका पुराना मकान जवाब दे गया था। जब बारिश बंद हुई तथा तेज धूप निकली इस धूप को गरीब का आशियाना सह नहीं सका और भर भरा कर ढह गया। बताते हैं बीते दिवस की रात्रि पीड़ित परिवार के साथ मकान के अंदर सो रहा था। रात्रि के समय पीड़ित का मकान भर भरा कर गिर गया। इस मकान के मलबे में पीड़ित परिवार दब गया। चीख पुकार की आवाज सुनकर मुहल्ले के लोगो की भीड़ एकत्रित हो गई। मोहल्ले के लोगों ने हिम्मत का परिचय देकर जर्जर मकान के मलबे को हटाकर जैसे तैसे दवे लोगों को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में परिवार के सभी लोग घायल हो गए । घायलों को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार जारी था। उधर पीड़ित का कच्चा आशियाना भरभ रा कर गिरने तथा परिवार के पांच लोगों के दबने की सूचना पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी के बाद पीड़ित परिवार के प्रति संबेदनाए व्यक्त कर उन्हें आर्थिक सहायता मुहैया कराई। उन्होंने पीड़ित परिवार को प्रशासनिक हर संभव सहायता उपलब्ध कराए जाने की भी बात कही। बताते हैं पीड़ित पवन कुमार जोशी ढाई घाट शमशाबाद की गंगा नदी पर घटबई का कार्य करता है। इसी कार्य के जरिए अपने घर परिवार की रोजी रोटी चलता था। बताया गया है पीड़ित द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर पंचायत कार्यालय शमशाबाद से पिछले कई वर्षों से सरकारी आवास दिलाने की मांग कर रहा था। अफसोस नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव हो भी चुका और उक्त बार्ड से सभासद का प्रत्याशी भी बदल चुका। अफसोस पीड़ित परिवार को आज तक सरकारी आवास उपलब्ध नहीं कराया जा सका । जबकि पीड़ित ने जब आवास की मांग कर आवेदन किया तो उस समय नगर पंचायत के अध्यक्ष का कार्यभार प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से विजय गुप्ता के ही हाथों में था। बताते हैं पीड़ित द्वारा ऑनलाइन प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवास दिलाए जाने की मांग की जा चुकी है। कई बार सूची में नाम होने के बावजूद भी आवास उपलब्ध नहीं कराया गया। आखिर क्यों नहीं मिला इस पात्र को आवासीय लाभ। इसका कारण भी हर व्यक्ति समझ रहा है। क्या वास्तव में जिम्मेदारों को इसी तरह की अनहोनी घटना होने का इंतजार था।

शमशाबाद से नरेश गंगवार की रिपोर्ट।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes